Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बिजली निजीकरण विरोध: किसान-मजदूर आंदोलन तेज, मीटर वापस

चंडीगढ़ । किसान-मजदूर मोर्चा (केएमएम) भारत के आह्वान पर गुरुवार को पंजाब भर में बिजली निजीकरण के खिलाफ आंदोलन के दूसरे चरण को और तेज कर दिया गया। इस दौरान हजारों बिजली उपभोक्ताओं ने अपने घरों में लगे प्रीपेड मीटर निकालकर बिजली विभाग के दफ्तरों में जमा कराए। आंदोलन की अगुवाई किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के स्टेट प्रेसिडेंट सुखविंदर सिंह सबरा और जनरल सेक्रेटरी राणा रणबीर सिंह ने की।

नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली के निजीकरण और प्रीपेड मीटर व्यवस्था को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। संगठन ने दो टूक कहा कि वह गांव-गांव में डटे रहकर आम लोगों के हितों की रक्षा करेगा और इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल जैसे जनविरोधी फैसलों को लागू नहीं होने देगा।

केएमएम नेताओं ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 को शुरू हुए आंदोलन के पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण में भी बड़ी संख्या में आम उपभोक्ता शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार 80 करोड़ लोगों को मुफ्त या सस्ता राशन देने की बात कर रही है, तो बिजली के लिए अग्रिम भुगतान और महंगे दरों की शर्त आम जनता की आर्थिक स्थिति पर सीधा हमला है। नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि प्रीपेड मीटरों के जरिए निजी कंपनियों के लिए रास्ता साफ किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि प्रीपेड मीटर हटाकर पारंपरिक मैकेनिकल मीटर लगाए जाएं।

संगठन ने एलान किया कि यदि आगामी बजट सत्र में इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल पेश किया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। इसके साथ ही, पंजाब सरकार पर मीडिया की आवाज दबाने के आरोप लगाते हुए 24 जनवरी को बठिंडा डीसी कार्यालय के सामने पत्रकार समुदाय द्वारा किए जाने वाले विरोध प्रदर्शन में भी संगठन शामिल होगा।

केएमएम ने चेतावनी दी कि बिजली संशोधन बिल 2025 और अन्य मांगों को लेकर पंजाब के मंत्रियों और विधायकों के आवासों का घेराव किया जाएगा, ताकि सरकार को विधानसभा में जनविरोधी फैसलों के खिलाफ प्रस्ताव लाने के लिए मजबूर किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.