Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

विवाह के झूठे वायदे पर दुष्कर्म मामले में अदालत का अहम फैसला, सभी आरोपी बरी

मंडी | जिला मंडी की एक विशेष अदालत ने विवाह का झूठा आश्वासन देकर दुष्कर्म और प्रताड़ना करने के आरोपों से जुड़े एक बहुचर्चित मामले में अहम फैसला सुनाया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश-1 की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव और संदेह का लाभ देते हुए मुख्य आरोपी शक्ति चंद धीमान सहित उसके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को सभी आरोपों से बरी कर दिया है।

यह मामला फरवरी 2020 में महिला थाना मंडी में दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि शक्ति चंद धीमान ने उससे शादी का झांसा देकर अक्तूबर 2019 से जनवरी 2020 के बीच उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। महिला का यह भी कहना था कि बाद में आरोपी ने शादी से इंकार कर दिया और उसके साथ मारपीट व मानसिक प्रताड़ना की गई।

इसके अलावा पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी के माता-पिता और बहन ने भी उसे अपशब्द कहे, मारपीट की और दहेज समेत अन्य कारणों को लेकर प्रताड़ित किया। मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, प्रताड़ना और अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

अदालत ने सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का गहन अध्ययन किया। न्यायालय ने पाया कि शिकायतकर्ता महिला बालिग थी और उसने अपनी इच्छा से आरोपी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना स्वीकार किया था। पुलिस के समक्ष दिए गए प्रारंभिक बयान में भी महिला ने यह स्वीकार किया था कि वह स्वेच्छा से आरोपी के साथ रह रही थी।

इन तथ्यों के आधार पर अदालत ने यह निष्कर्ष निकाला कि विवाह के झूठे वायदे पर दुष्कर्म का आरोप संदेह से परे सिद्ध नहीं हो पाया। परिणामस्वरूप, अदालत ने शक्ति चंद धीमान, विलियम जॉन, संतोष धीमान और शिवानी धीमान को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

डेराबस्सी नगर परिषद के पूर्व प्रधान रंजीत सिंह रेड्डी ने फिर थामा कांग्रेस का हाथ

पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में समर्थकों समेत कांग्रेस में हुए शामिलगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज नगर काउंसिल के पूर्व प्रधान एवं मौजूदा पार्षद रंजीत सिंह रेड्डी ने एक बार फिर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में रेड्डीअपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए। रेड्डी...

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 27 अक्टूबर से जालंधर में होगी

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में पहली बार होने वाली पुरुष एशियन चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की मेजबानी में छह देशों की टीमें 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक जालंधर व मोहाली में मुकाबले खेलेंगी।टूर्नामेंट में भारत के साथ पाकिस्तान, दक्षिण कोरिया, जापान, मलेशिया और...

बिजली संकट: पीएसपीसीएल के सीएमडी बसंत गर्ग को हटाया गुरकीरत को कमान

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में गंभीर बिजली संकट के बीच राज्य सरकार ने पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के प्रशासनिक सचिव और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. बसंत गर्ग को पद से हटा दिया है। उनकी जगह प्रधान सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह को पीएसपीसीएल का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।गुरकीरत कृपाल सिंह के पास उद्योग...

एनआईटी हमीरपुर में गूंजा नशामुक्त हिमाचल का संदेश, डीजीपी ने छात्रों से किया सीधा संवाद

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :एनआईटी हमीरपुर में नशामुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने विद्यार्थियों से सीधा संवाद करते हुए नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों और इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने...

हिमकेयर पर जाँच की तेजी, नकली दवा रैकेट पर विजिलेंस की बेबसी क्यों? : जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला-: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमकेयर योजना को लेकर सरकार द्वारा की जा रही जाँच पर सवाल उठाते हुए प्रदेश में कथित नकली दवाओं के रैकेट और जीएसटी चोरी से जुड़े मामले में विजिलेंस की जाँच से असमर्थता पर गंभीर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि एक ओर हिमकेयर को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.