Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPSC भर्ती विवाद ने पकड़ा तूल, करनाल में छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

करनाल | हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन (HPSC) की भर्तियों को लेकर छात्रों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। करनाल में HPSC अभ्यर्थियों ने प्रेस वार्ता कर आयोग की भर्ती प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए और इसे युवाओं के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ बताया। छात्रों ने आरोप लगाया कि जानबूझकर ऐसी नीतियां बनाई जा रही हैं, जिससे योग्य अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएं और हजारों पद खाली रह जाएं।

35 प्रतिशत कट-ऑफ बना सबसे बड़ा मुद्दा

छात्रों का कहना है कि स्क्रीनिंग टेस्ट में 35 प्रतिशत अंक की अनिवार्य शर्त पूरी तरह अव्यावहारिक और अन्यायपूर्ण है। इस कट-ऑफ के चलते हजारों पद वर्षों से रिक्त पड़े हैं, जबकि योग्य युवा बेरोजगारी झेलने को मजबूर हैं। अभ्यर्थियों ने कहा कि यह नीति न तो गुणवत्ता बढ़ाती है और न ही भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाती है।

परीक्षा मूल्यांकन पर उठे सवाल

प्रदर्शनकारी छात्रों ने परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया पर भी अविश्वास जताया। उनका कहना है कि उत्तर पुस्तिकाएं न दिखाना और अंकों का स्पष्ट विवरण न देना पारदर्शिता की कमी को दर्शाता है। छात्रों ने मांग की कि कॉपियां सार्वजनिक की जाएं और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित हो।

छात्रा आशा का आरोप – जानबूझकर किया जा रहा फेल

HPSC अभ्यर्थी आशा ने आरोप लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर जैसे अहम पदों की भर्ती में 35 प्रतिशत की शर्त लगाकर छात्रों को जानबूझकर बाहर किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि चयन सूची में अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है, जबकि हरियाणा के युवाओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है।

आशा ने यह भी कहा कि सब्जेक्टिव परीक्षाओं में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हो रही है और “बिना खर्ची-बिना पर्ची” की नीति केवल कागज़ों तक सीमित रह गई है।

शिक्षकों की कमी, फिर भी भर्ती नहीं

छात्रों ने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में शिक्षकों की भारी कमी है, इसके बावजूद सरकार योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्त करने के बजाय उन्हें अस्थायी और मुफ्त सेवाओं के लिए मजबूर कर रही है, जो शोषण के समान है।

भूख हड़ताल और आंदोलन जारी

अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

कांग्रेस का समर्थन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान सोमिल संधू ने प्रेस वार्ता में कहा कि कांग्रेस पूरी मजबूती से छात्रों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जब तक युवाओं को न्याय नहीं मिलेगा, पार्टी उनका साथ निभाती रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...

हिमाचल कांग्रेस संगठन मजबूत करने में जुटी, 2027 चुनाव में वापसी का दावा

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव विनोद ज़िंटा ने कहा कि पार्टी प्रदेश में संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के अभियान में जुटी हुई है और इसी रणनीति के तहत 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दोबारा सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है। उन्होंने दावा किया कि...

बारिश में उफनते नाले ने रोकी बच्चों की राह, परिजनों ने जान जोखिम में डालकर कराया पार

Summer express/ऊना,राकेश -: जिला ऊना में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। गगरेट विधानसभा क्षेत्र के डब्बाली गांव में एक बार फिर बरसात ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गांव के बीच से गुजरने वाले नाले में तेज बहाव होने के कारण स्कूली बच्चों को स्कूल पहुंचने में भारी परेशानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.