Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसीबी ने बाल कल्याण परिषद सदस्य को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Palwal

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), फरीदाबाद ने जिला बाल कल्याण परिषद (सीडब्ल्यूसी) के सदस्य बिक्रम वशिष्ठ को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी को शुक्रवार देर रात जिला नागरिक अस्पताल की पार्किंग से पकड़ा गया। आरोप है कि वह एक नाबालिक लड़की को वात्सल्य केंद्र से रिहा करवाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

एसीबी के अनुसार, शहर के लक्खी विहार निवासी एक युवक ने शिकायत दी थी कि वह एक नाबालिक लड़की से प्रेम करता था और उसके साथ शादी कर ली थी। इस कारण लड़की के परिवार ने उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया। अदालत ने लड़की की उम्र को लेकर उसे वात्सल्य केंद्र भेजा।जैसे ही लड़की 18 वर्ष की हुई, युवक ने उसे केंद्र से छुड़वाने और काउंसलिंग करवाने के लिए सीडब्ल्यूसी का रुख किया। इसी बीच, सीडब्ल्यूसी सदस्य बिक्रम वशिष्ठ ने लड़की को रिहा करने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की। मामला 42 हजार रुपये में तय हुआ और युवक ने अलग-अलग किश्तों में 32 हजार रुपये दे दिए। शेष 10 हजार रुपये की मांग पर एसीबी ने कार्रवाई की और आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

सदर अभियुक्त को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसीबी ने बताया कि आरोपी को पिछले वर्ष ही सीडब्ल्यूसी का सदस्य मनोनीत किया गया था।ज्ञात हो कि सीडब्ल्यूसी हाल के समय में कई विवादों के कारण चर्चा में रहा है। अधिकारियों ने इस मामले को गंभीर बताया और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने की बात कही।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...

आस्था, सेवा और श्रद्धा का संगम बना राजा साहिब का मेला

जगदीश लाल | बंगा (नवांशहर)समर न्यूज धन-धन श्री नाभ कंवल राजा साहिब जी की 86वीं बरसी के मौके पर रसोंखाना माजारा नौ आबाद में आयोजित धार्मिक समागम में लाखों की संगत नतमस्तक हुई। दूर-दूर से पहुंची संगत के लिए प्रबंधक कमेटी की ओर से व्यापक प्रबंध किए गए हैं।राजा साहिब के पवित्र स्थान के दर्शन...

नशे के मुद्दे पर आप को घेरने की तैयारी में भाजपा

समर न्यूज | चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नशे, भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने का संकेत दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में नशे के खिलाफ व्यापक जनअभियान शुरू करेगी और इन मुद्दों को आगामी विधानसभा चुनाव में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.