Facebook-f Youtube X-twitter

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस पर वायुसेना का शानदार प्रदर्शन , मार्च पास्ट में दिखा शौर्य और अनुशासन

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर 76वां राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की और राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह सहित कई मंत्री, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान भारतीय वायुसेना की ओर से विंग कमांडर सोनल बडियारी और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सत्यम शर्मा ने हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इसके पश्चात लेफ्टिनेंट शाश्वत तिवारी के नेतृत्व में आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया, जिसमें सेना, अर्धसैनिक बल, पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और अन्य टुकड़ियों ने अनुशासन और शौर्य का प्रदर्शन किया।

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने अपने संबोधन में देश के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और प्रदेश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह की विशेष आकर्षण विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई रंग-बिरंगी झांकियां रहीं। इनमें कृषि, उद्यान, वन, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास, उद्योग, ऊर्जा, पशुपालन, भाषा एवं संस्कृति तथा आपदा प्रबंधन विभाग की झांकियों ने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया।इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक कलाकारों और विद्यार्थियों ने हिमाचली संस्कृति की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा रिज मैदान देशभक्ति और उत्साह से गूंज उठा। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.