Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ट्रेन की देरी से छूटा NEET एग्जाम, रेलवे पर ₹9.10 लाख का जुर्माना

बस्ती | ट्रेन की देरी के कारण NEET परीक्षा से वंचित हुई छात्रा को 7 साल बाद न्याय मिला है। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से जुड़े इस मामले में जिला उपभोक्ता आयोग ने रेलवे की लापरवाही को गंभीर मानते हुए विभाग पर ₹9 लाख 10 हजार का भारी जुर्माना लगाया है। आयोग ने इसे सेवा में कमी बताते हुए सख्त टिप्पणी की है।

यह मामला मई 2018 का है। बस्ती के पिकौरा बक्स मोहल्ले की रहने वाली छात्रा समृद्धि ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के लिए आवेदन किया था। उसका परीक्षा केंद्र लखनऊ के जयनारायण पीजी कॉलेज में निर्धारित किया गया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रा ने बस्ती से इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन से यात्रा की थी, जिसका लखनऊ पहुंचने का समय सुबह 11 बजे तय था।

हालांकि, सुपरफास्ट ट्रेन होने के बावजूद ट्रेन करीब ढाई घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। नियमों के अनुसार परीक्षार्थी को दोपहर 12:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य था, लेकिन देरी के कारण गेट बंद हो चुका था और छात्रा परीक्षा में शामिल नहीं हो सकी। इससे उसके पूरे साल की मेहनत और करियर पर गहरा असर पड़ा।

छात्रा ने हार मानने के बजाय उपभोक्ता अदालत में रेलवे के खिलाफ याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश अमरजीत वर्मा ने पाया कि रेलवे ने ट्रेन के लेट होने की बात स्वीकार की, लेकिन देरी का कोई ठोस कारण नहीं बता सका।

आयोग ने रेलवे को ₹9.10 लाख मुआवजा देने का आदेश दिया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि 45 दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो इस राशि पर 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। यह फैसला यात्रियों और छात्रों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...

महम विधायक बलराम दांगी को 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सैमाणिया का नाम फिर आया सामने

Summer express, /महम |महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे संदेश में एक सप्ताह के भीतर रकम तैयार करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही लिखा गया है कि...

नूंह में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर सवाल, कागजों में संचालन और किराए भुगतान के आरोप

Summer express, नूंह | नूंह जिले के नगीना क्षेत्र में संचालित चार अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये स्वास्थ्य केंद्र केवल कागजों में ही संचालित हो रहे हैं, जबकि वास्तविक स्थिति में न तो यहां नियमित स्टाफ मौजूद है और न...

नूंह में ASI निलंबित: झूठे अवकाश और 11 दिन गैरहाजिरी का आरोप, विभाग को गुमराह करने का मामला

Summer express ,नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में अनुशासनहीनता और विभाग को गुमराह करने का गंभीर मामला सामने आया है। तावड़ू सदर थाने में तैनात एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) अनिल कुमार को पुलिस अधीक्षक (SP) ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर आरोप है कि उसने अपनी दादी की मृत्यु...

सिरसा में राम रहीम ने पुनर्निर्मित डेरा परिसर जनता को किया 

समर्पित Summer express,सिरसा | रोहतक की सुनारिया जेल से 26 मई को पैरोल पर बाहर आने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ने सिरसा स्थित पुराने डेरे के मुख्य परिसर का व्यापक पुनर्निर्माण कराया है। अब परिसर में भव्य प्रवेश द्वार, हाथियों की प्रतिमाएं, श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक विश्राम सुविधा, होटल और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.