Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा बजट सत्र की तैयारी, 2 फरवरी को अहम कैबिनेट बैठक

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आगामी दो फरवरी को राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम चार बजे आयोजित होगी, जिसमें हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की तारीख को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। राज्य सरकार की मंशा इस बार बजट सत्र को अपेक्षाकृत जल्दी शुरू करने की है, ताकि वित्तीय कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

विधानसभा सचिवालय से जुड़े सूत्रों के अनुसार बजट सत्र 22 फरवरी के बाद किसी भी दिन शुरू हो सकता है। तैयारियों को देखते हुए संभावना जताई जा रही है कि सत्र की शुरुआत 23 फरवरी या फिर 26 फरवरी से की जा सकती है। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मंत्रिमंडल बैठक का आधिकारिक परिपत्र मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी के हस्ताक्षर से जारी किया गया है। मुख्य सचिव मंगलवार को औपचारिक रूप से काम पर लौट आए हैं। हालांकि फिलहाल उनके नियमित कार्यालय में बैठने की संभावना कम है, लेकिन वे अपने कैंप कार्यालय से सभी जरूरी सरकारी फाइलों और निर्णयों का निपटारा करेंगे।

वित्त मंत्री के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वर्ष 2026-27 का अपना दूसरा बजट प्रस्तुत करेंगे। पिछला बजट करीब दो लाख पांच हजार करोड़ रुपये का था, जबकि इस बार बजट का आकार बढ़कर लगभग सवा दो लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

राज्य सरकार की कोशिश है कि चार मार्च को पड़ने वाले फाग (होली) पर्व से पहले ही बजट पेश कर दिया जाए। बीते वर्ष बजट सत्र सात मार्च को शुरू हुआ था और 28 मार्च तक चला था। इस बार सरकार की योजना है कि बजट सत्र को 20 मार्च तक हर हाल में समाप्त कर दिया जाए।

परंपरा के अनुसार बजट सत्र में कम से कम 12 बैठकें होती हैं, लेकिन इस बार 14 बैठकों की संभावना जताई जा रही है। बजट पेश होने के बाद उस पर चर्चा के लिए विधायकों की विभिन्न समितियां गठित की जाएंगी। मंत्रिमंडल बैठक में फिलहाल केवल बजट सत्र की शुरुआत की तारीख तय की जाएगी, जबकि सत्र की अवधि का निर्णय विधानसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.