Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ढींगू देवी–संजौली मार्ग पर पाइपलाइन कार्य के चलते अस्थायी यातायात प्रतिबंध लागू

Shimla, 27 January-:शिमला शहर में चल रहे आधारभूत ढांचा विकास कार्यों के अंतर्गत ढींगू देवी माता मंदिर से संजौली ढली रोड जंक्शन तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। इस कार्य के सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उक्त मार्ग पर निश्चित समयावधि में यातायात प्रतिबंध लागू किया गया है।

24 जनवरी से 11 फरवरी तक तय समय में वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह प्रतिबंध 24 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तथा शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके अतिरिक्त समय में यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

यह कार्य शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात एवं आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। कार्यस्थल पर रिफ्लेक्टर जैकेट पहने ट्रैफिक मार्शल तैनात किए जाएंगे तथा पर्याप्त साइन बोर्ड और बैरिकेड लगाए जाएंगे ताकि राहगीरों और वाहन चालकों को पूर्व सूचना मिल सके।

इसके साथ ही सड़क की खुदाई से निकलने वाले मलबे को प्रतिदिन हटाना अनिवार्य किया गया है ताकि मार्ग अवरुद्ध न हो। आपात सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस, अग्निशमन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों के लिए निर्बाध मार्ग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।कार्यकारी एजेंसी को विशेष रूप से बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है, ताकि असुविधा को न्यूनतम किया जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.