Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में गैंगस्टर नेटवर्क फैल रहा, नौलटा-पैरी मर्डर से खुलासे

पंचकूला। चंडीगढ़ और मोहाली के बाद अब पंचकूला में भी गैंगस्टर नेटवर्क तेजी से पैर पसारता नजर आ रहा है। सोनू नौलटा और चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की सनसनीखेज हत्याओं में शामिल शूटर पीयूष पिपलानी और अंकुश पिंजौर से राज उगलवाने के लिए पंचकूला पुलिस दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में है।

फिलहाल दोनों आरोपी दिल्ली पुलिस की हिरासत में हैं। इससे पहले चंडीगढ़ पुलिस पीयूष पिपलानी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ कर चुकी है, जहां उसने कई अहम खुलासे किए। ये जानकारियां पंचकूला पुलिस के साथ भी साझा की गई हैं, जिसके आधार पर अब जिले में सक्रिय गैंगस्टर नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने की कवायद तेज कर दी गई है।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से सीधा कनेक्शन

पुलिस जांच में सामने आया है कि पीयूष पिपलानी और अंकुश पिंजौर कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं और उसी के इशारे पर टारगेट किलिंग को अंजाम दे रहे थे। बीते साल जून के पहले सप्ताह में अमरावती में नौलटा गांव निवासी पहलवान सोनू नौलटा की गोलियों से हत्या की गई थी। इसके बाद कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में इंद्रप्रीत सिंह उर्फ पैरी की भी हत्या कर दी गई।

इन दोनों हत्याकांडों के बाद पंचकूला और चंडीगढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी, लेकिन करीब एक माह पहले दिल्ली पुलिस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया और इसकी सूचना संबंधित पुलिस इकाइयों को दी।

ट्राईसिटी में सक्रिय गैंगस्टरों पर शिकंजे की तैयारी

पुलिस का मानना है कि ट्राईसिटी में गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर उनसे नेटवर्क, फंडिंग और आने वाली आपराधिक साजिशों की जानकारी जुटाई जाएगी, ताकि किसी बड़ी वारदात से पहले ही उन्हें रोका जा सके।

पंचकूला में बढ़ते दखल से बढ़ी चिंता

सोनू नौलटा की हत्या ने यह साफ कर दिया था कि गैंगस्टर पंचकूला में अपना वर्चस्व कायम करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच में सामने आया कि यह हत्या लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के कहने पर की गई थी। हत्या के बाद पीयूष पिपलानी ने एक वीडियो जारी कर दावा किया था कि सोनू नौलटा की भूप्पी राणा के लोगों से नजदीकियों के चलते हत्या की गई।

इसके बाद पंचकूला के शराब कारोबारियों से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगे जाने की घटनाएं भी सामने आईं। ऐसे में जिले में बढ़ते गैंगस्टर प्रभाव को रोकना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.