Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

SYL पर CM बैठकों को सियासी ड्रामा बोले राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर विवाद को लेकर पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों के बीच हो रही बैठकों को महज राजनीतिक नाटक करार दिया है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के जरिए जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि सुप्रीम कोर्ट पहले ही हरियाणा के पक्ष में स्पष्ट फैसला सुना चुका है।

चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि अब बातचीत का कोई औचित्य नहीं रह गया है। सरकार को चाहिए कि वह पंजाब सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अवमानना याचिका दायर करे और अदालत के आदेश को सख्ती से लागू करवाए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हरियाणा के जल अधिकारों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है।

‘हरियाणा के पानी के हक पर सरकार गंभीर नहीं’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा का वैध अधिकार है, लेकिन इसे हासिल करने के लिए सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के अनुसार हरियाणा को लगभग 3.5 एमएएफ पानी मिलना चाहिए, जो एसवाईएल नहर के निर्माण के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा केवल अपना हक मांग रहा है, लेकिन सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही।

सभी दलों को एकजुट होने की जरूरत

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि एसवाईएल जैसे अहम मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर हरियाणा के हित में दबाव बनाना चाहिए। दुर्भाग्यवश, मौजूदा सरकार इस संवेदनशील विषय पर केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित है।

संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा

इस दौरान उन्होंने संगठनात्मक फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद के कांग्रेस नेता लखन सिंगला को मनरेगा बचाओ आंदोलन का राज्य संयोजक नियुक्त किया गया है। इसके अलावा झज्जर, महेंद्रगढ़ और रोहतक की जिला कांग्रेस कमेटियों को भी मंजूरी दे दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.