Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शिमला में बर्फबारी, बढ़ती पर्यटक आमद से ट्रैफिक जाम

Shimla, Sanju-:शिमला में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण शिमला शहर में दिन भर बारिश और बीच-बीच में बर्फबारी देखी गई। शहर के ऊपरी इलाकों में छोटे-बड़े बर्फ के फाहे गिरते रहे, जिन्हें देखकर पर्यटक उत्साहित नजर आए। वहीं, कुफरी और नारकंडा में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है।हालांकि, शहर में पर्यटकों की भारी आमद ने प्रशासन के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। हजारों वाहन शिमला पहुंचने से कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति संभालने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बर्फबारी और बढ़ते ट्रैफिक के बीच चुनौती अभी भी बनी हुई है।

नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि करीब तीन वर्षों के अंतराल के बाद राजधानी शिमला में भारी हिमपात हुआ है। इसका असर न केवल जनजीवन पर पड़ा है, बल्कि पर्यटकों की आमद भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की सड़कों की आवाजाही बनाए रखने और ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत अतिरिक्त मशीनरी और मजदूरों को तैनात किया गया है।

महापौर ने  बताया कि हालिया बर्फबारी के बाद शहर के मुख्य मार्ग, इमरजेंसी सड़कें और पैदल रास्ते सभी खोल दिए गए हैं। बिजली और पानी की आपूर्ति भी पूरी तरह बहाल कर दी गई है। हालांकि, पर्यटकों की बढ़ती संख्या से शहर में पार्किंग की समस्या बनी हुई है। नगर निगम प्रशासन और पुलिस ने मिलकर अव्यवस्थित पार्किंग रोकने और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास तेज कर दिए हैं।सुरेंद्र चौहान ने जनता से अपील की है कि मौसम की बदलती परिस्थितियों और ट्रैफिक जाम को देखते हुए सावधानी बरतें और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.