Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम की दिल्ली में पहल..शिमला व कांगड़ा हवाई अड्डों के विस्तार और उड़ान समय बढ़ाने पर केंद्रीय मंत्री से चर्चा

Shimla, 27 January-:मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजरापु से भेंट कर प्रदेश के हवाई संपर्क को सुदृढ़ करने से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।मुख्यमंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए केंद्र सरकार से सहयोग और विशेष केंद्रीय अनुदान उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला पर्यटन की दृष्टि से अत्यंत संभावनाशील है तथा राज्य सरकार यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान का भी उन्होंने अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री ने कम दृश्यता की परिस्थितियों में भी उड़ानों के संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष विजुअल फ्लाइट रूल्स लागू करने का सुझाव दिया, जिससे न्यूनतम दृश्यता मानक को 5 किलोमीटर से घटाकर 2.5 किलोमीटर किया जा सके।उन्होंने कुल्लू और शिमला हवाई अड्डों पर सीमित उड़ान संचालन और कम यात्री संख्या को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सीआईएसएफ के स्थान पर राज्य पुलिस को सौंपने पर भी विचार-विमर्श किया, जिससे राज्य पर पड़ने वाला वित्तीय भार कम हो सके। इसके अतिरिक्त, शिमला हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन का समय बढ़ाकर सायं 4 बजे तक करने का आग्रह किया गया।मुख्यमंत्री ने चंडीगढ़–शिमला और शिमला–चंडीगढ़ के बीच उड़ानों की आवृत्ति बढ़ाने तथा प्रदेश में प्रस्तावित चार हेलीपोर्ट्स को शीघ्र स्वीकृति देने की भी मांग रखी।केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार हेतु संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक कर डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए और राज्य को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह भी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.