Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट,जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को दी बधाई

Shimla, 27 January-:भारत और यूरोपीय संघ के बीच 18 वर्षों से लंबित फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) आखिरकार पूरा हो गया है। इस ऐतिहासिक समझौते के साथ ही भारत ने यूरोपीय संघ के सभी 27 देशों के साथ व्यापारिक करार कर लिया है।

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शी सोच और मजबूत नेतृत्व का परिणाम है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार और अधिक सरल होगा, जिससे देश में कई वस्तुएं सस्ती होंगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो केंद्र सरकार की नीतियों का नतीजा है।यह समझौता नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में हुई बैठक के दौरान हुआ, जहां यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के राष्ट्रपति एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा मौजूद रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों नेताओं से मुलाकात कर समझौते का औपचारिक आदान-प्रदान किया।इस डील को भारत-यूरोप संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत माना जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

देश सेवा में समर्पित जीवन को अंतिम सलाम: सैन्य सम्मान के साथ हवलदार नरेश कुमार गौतम पंचतत्व में विलीन

Summer express/कांगड़ा/संजीव महाजन-:देश की रक्षा और सेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले डीएससी (Defence Security Corps) के हवलदार नरेश कुमार गौतम अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे ज्वाली विधानसभा क्षेत्र और ग्राम पंचायत भरमाड़ में शोक की लहर दौड़ गई। एक कर्मठ, अनुशासित...

NEET-UG प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई नहीं होगी? CJP का दावा, केंद्र ने दिया आश्वासन

Summer express, नई दिल्ली | NEET-UG परीक्षा को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बीच कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने और भविष्य में किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं करने का आश्वासन दिया गया...

सुल्तानपुर लोधी में पिज्जा कैफे में रहस्यमयी आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, सुल्तानपुर लोधी | पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा बेर साहिब रोड स्थित एक पिज्जा कैफे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। देर रात लगी इस आग में कैफे के अंदर रखा एसी, फ्रिज, फर्नीचर और अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। घटना के...

चंबा में तड़के फ्लैश फ्लड का कहर, सुल्तानपुर वार्ड में घरों में घुसा पानी, कई वाहन क्षतिग्रस्त

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही है। चंबा जिले में मंगलवार तड़के हुई मूसलाधार बारिश के चलते जिला मुख्यालय के समीप स्थित सुल्तानपुर वार्ड में अचानक फ्लैश फ्लड की स्थिति बन गई। सुबह करीब तीन बजे नाले में पानी का...

भेरड़ा सड़क निर्माण में करोड़ों की अनियमितता का आरोप, राजेंद्र राणा ने उच्च स्तरीय जांच और एफआईआर की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर,अरविंद -: शानुआ दी थाती से भेरड़ा तक निर्मित 4 किलोमीटर सड़क की खराब गुणवत्ता को लेकर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सड़क निर्माण में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.