Shimla, Sanju-:UGC द्वारा 13 जनवरी को जारी किए गए नए नियमों के विरोध में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी बुधवार सुबह 11 बजे हिमाचल प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव करेगी। पार्टी का आरोप है कि ये नियम सामान्य वर्ग के छात्रों के हितों के खिलाफ हैं।
राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि UGC के नए नियमों से सामान्य वर्ग के छात्रों के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने इन नियमों को “तुगलकी फरमान” बताते हुए केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए।रूमित सिंह ठाकुर ने प्रदेशभर के लोगों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। साथ ही उन्होंने भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी इस आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि छात्रों के हक़ में एकजुट होकर आवाज़ उठाई जा सके।