Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झज्जर कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल, पूर्व ACP राजबीर जाखड़ को बड़ी जिम्मेदारी

झज्जर। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए झज्जर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह द्वारा जारी की गई यह सूची तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। नई टीम में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन बनाते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की रणनीति साफ नजर आ रही है।

नई कार्यकारिणी में सबसे अहम जिम्मेदारी पूर्व एसीपी राजबीर सिंह जाखड़ को सौंपी गई है, जिन्हें जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रशासनिक सेवा में लंबे अनुभव, कानून व्यवस्था की समझ और सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका के चलते उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए अहम माना जा रहा है। राजनीतिक हलकों में इसे कांग्रेस की रणनीतिक बढ़त के रूप में देखा जा रहा है।
इसके अलावा भीम गुलिया सोंधी, सुरेश सोलंकी, धर्मेंद्र जेलदार और सुमन लोहचब को भी जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से रविंद्र शर्मा को महासचिव (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि वित्तीय अनुशासन और पारदर्शिता के लिए शीतल कुच्छल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आठ महासचिवों की भी नियुक्ति की है, जिनमें संगीता हुड्डा, यशवंत दुल्हेड़ा, प्रदीप खुड्डन, विनोद खरमान, वीरेंद्र कौशिक, गजानंद गर्ग, सतपाल दहिया और संजीव मलिक शामिल हैं।

इसके साथ ही बूथ और ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए 18 सचिवों की टीम गठित की गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यह नई कार्यकारिणी जिले में कांग्रेस को नई ऊर्जा देगी और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में अहम भूमिका निभाएगी।

नई सूची से साफ है कि कांग्रेस ने सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए संगठन को तैयार करने का प्रयास किया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.