Facebook-f Youtube X-twitter

यूजीसी संशोधन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का परिणाम,भाजपा माइनॉरिटी विरोधी माहौल बना रही है : जगत नेगी

Shimla, Sanju-:यूजीसी संशोधन को लेकर देशभर में जारी विवाद के बीच हिमाचल प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह संशोधन केंद्र सरकार की मर्जी से नहीं, बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत लाया गया है। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा और उससे जुड़े संगठन इस मुद्दे पर जानबूझकर भ्रम फैलाकर माइनॉरिटी विरोधी माहौल बना रहे हैं।

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने यूजीसी संशोधन को पूरी तरह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा बताते हुए कहा कि इसे किसी समुदाय के खिलाफ बताना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि एबीवीपी के माध्यम से भाजपा इस संशोधन के खिलाफ प्रायोजित आंदोलन करवा रही है, जिससे समाज में नफरत फैलाने की कोशिश हो रही है।नेगी ने कहा कि इस संशोधन से बहुसंख्यक समाज को कोई नुकसान नहीं है, बल्कि यह विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अल्पसंख्यक छात्रों को सुरक्षा प्रदान करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उच्च शिक्षण संस्थानों में माइनॉरिटी छात्रों के साथ भेदभाव होता रहा है, जिसके कारण कई बार हालात बेहद दुखद हो गए। ऐसे में यूजीसी संशोधन को “सौगात” या राजनीतिक हथियार के तौर पर पेश करना पूरी तरह भ्रामक है।

मंत्री ने कहा कि देश को सिर्फ नारों से नहीं, बल्कि व्यवहार से जोड़ा जा सकता है। उन्होंने नॉर्थ ईस्ट के छात्रों के साथ देश के कई हिस्सों में होने वाले भेदभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि शक्ल और पहचान के आधार पर हमले देश की एकता के लिए खतरनाक हैं। नेगी ने चेतावनी दी कि भाजपा की संकीर्ण सोच अगर जारी रही तो यह अखंडता के लिए गंभीर चुनौती बन सकती है।

केंद्रीय बजट से ज्यादा उम्मीद नहीं, 1 फरवरी को दिखेगा बदलाव या वही पुरानी नीति

केंद्रीय बजट को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए नेगी ने कहा कि केंद्र सरकार से बहुत अधिक उम्मीद नहीं है, फिर भी 1 फरवरी का इंतजार रहेगा कि हिमाचल प्रदेश के लिए कोई सकारात्मक बदलाव होता है या फिर वही “लकीर के फकीर” वाला रवैया जारी रहता है।उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद से केंद्र सरकार हिमाचल के साथ भेदभाव कर रही है। आपदा राहत, जीएसटी हिस्सेदारी और रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट—हर मोर्चे पर प्रदेश को नजरअंदाज किया गया है। वर्ष 2023 और 2025 की आपदाओं के बावजूद हिमाचल को अपेक्षित सहायता नहीं मिली।

नेगी ने कहा कि प्रदेश को विशेष बजटीय सहायता की जरूरत है और उम्मीद जताई कि आने वाले बजट में रेलवे, बागवानी और कृषि के लिए अलग प्रावधान होंगे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मनरेगा को लगभग कमजोर कर दिया गया है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक असर पड़ा है।

इस दौरान मंत्री ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.