Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चम्बा में बर्फ का कहर: 119 सड़कें बंद,भरमौर के पूलन में ग्लेशियर खिसकने से वाहन व दुकानें क्षतिग्रस्त

Chamba, Manjur Pathan-:चम्बा जिले में लगातार हुई भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। जहां एक ओर बर्फ की सफेद चादर ने पर्यटन गतिविधियों को गति दी है, वहीं दूसरी ओर आम लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिले में यातायात, बिजली और पेयजल आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

लोक निर्माण विभाग के अनुसार बर्फबारी के चलते जिले भर में कुल 119 सड़कें बंद हो गई हैं, जिससे कई ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है। वहीं जल शक्ति विभाग की करीब 70 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि विद्युत विभाग के 444 ट्रांसफार्मर ठप हो जाने से कई क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ है।हालांकि चम्बा–पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है, लेकिन होली और जोत मार्ग अब भी यातायात के लिए बंद पड़े हैं। इसके अलावा खज्जियार से डलहौजी मार्ग पर भारी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है।

इधर, भरमौर विधानसभा क्षेत्र की पूलन पंचायत में ग्लेशियर खिसकने से दो दुकानें और दो वाहन इसकी चपेट में आ गए। गनीमत यह रही कि घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल जरूर बन गया है।प्रशासन ने मौसम साफ होते ही राहत एवं बहाली कार्यों में तेजी ला दी है। बंद सड़कों को खोलने के लिए विभिन्न स्थानों पर मशीनरी तैनात की गई है और प्रभावित इलाकों में लगातार काम किया जा रहा है। प्रशासन का दावा है कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्य मार्गों को जल्द बहाल किया जाएगा।

चम्बा जिले में भारी बर्फबारी के बाद हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। भरमौर क्षेत्र के पूलन में ग्लेशियर खिसकने की घटना सामने आई है, जिसमें दो वाहन और दो दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है। जिले में 119 सड़कें, 70 पेयजल योजनाएं और 444 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं। मौसम साफ होने के बाद प्रशासन ने राहत और बहाली कार्य तेज कर दिए हैं।

केशव राम, अतिरिक्त उपायुक्त, चम्बा

“बर्फबारी के कारण भरमौर के पूलन क्षेत्र में ग्लेशियर खिसकने से दो वाहन और दो दुकानें प्रभावित हुई हैं, लेकिन नुकसान सीमित है। जिले में लोक निर्माण विभाग की 119 सड़कें, जल शक्ति विभाग की 70 पेयजल योजनाएं और बिजली विभाग के 444 ट्रांसफार्मर प्रभावित हुए हैं।मौसम में सुधार होने के बाद जेसीबी मशीनों की मदद से सड़कों को जल्द  बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर : एक साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

Summer express, अंबाला। अंबाला सिटी मार्ग पर जंडली पुल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए...

भिवानी के नया बाजार में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर के नया बाजार क्षेत्र में देर रात एक फर्नीचर शोरूम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात...

त्योहारी सीजन में अंबाला मंडल से गुजर रहीं 18 विशेष ट्रेनें, कालका-शिमला रेल सेक्शन जनवरी तक खोलने का लक्ष्य

Summer express,अंकुर कपूर, अंबाला। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने अंबाला मंडल से गुजरने वाली 18 विशेष ट्रेनें चलाई हैं। इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए छह से अधिक अतिरिक्त विशेष ट्रेनों की व्यवस्था भी की गई है। इन ट्रेनों का संचालन चंडीगढ़, बठिंडा, अंबाला और सरहिंद सहित...

5 नवंबर को अंबाला पहुंचेंगे अमित शाह, 1857 की क्रांति पर बने शहीदी स्मारक का करेंगे उद्घाटन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के अंबाला में 1857 की क्रांति पर आधारित शहीदी स्मारक के उद्घाटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी 5 नवंबर को अंबाला पहुंचकर इस स्मारक का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व...

पलवल में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने गिनाईं विकास योजनाएं

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पलवल के हथीन गेट चौक स्थित पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण और शहर में चल रही विकास परियोजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कांग्रेस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.