Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने पर जोर,जोनल अस्पताल धर्मशाला में गवर्निंग बॉडी बैठक

Dharamshala, Rahul-:कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने आज जोनल अस्पताल धर्मशाला की रोगी कल्याण समिति की गवर्निंग बॉडी की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अस्पताल के वित्तीय प्रबंधन, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता, अधोसंरचना विकास, उपकरणों की खरीद और मरम्मत, मानव संसाधन तथा पूर्व निर्णयों की समीक्षा की गई।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा वर्तमान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताए हैं। उनका कहना था कि प्रदेश के हर नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाए उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।मंत्री ने अस्पतालों में आधुनिक चिकित्सा तकनीक, जैसे एडवांस और रोबोटिक सर्जरी, को चरणबद्ध तरीके से लागू करने पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने कहा कि सब-डिवीजन स्तर के अस्पतालों को मजबूत बनाने से केवल गंभीर मामलों को ही उच्च स्तर के अस्पतालों में रेफर किया जाएगा, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक सुचारू होगी।बैठक में विभिन्न विभागों में चल रहे विकास कार्य, उपकरणों की खरीद और रखरखाव, बजट प्रावधानों और आगामी वित्तीय वर्ष की आवश्यकताओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमधाम से शुरू हुआ चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेला, तड़के 3 बजे खुले मंदिर के कपाट

चिंतपूर्णी (ऊना),विकास -; प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी के दरबार में वार्षिक श्रावण अष्टमी मेले का भव्य शुभारंभ हो गया। मेले के पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र भक्तिमय नजर आया। मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में लगातार ‘जय माता दी’ के जयकारे गूंजते रहे।श्रद्धालुओं की भारी संख्या...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो 

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं।  खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली...

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन, भाजपा पर साधा निशाना

Summer express /कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में कांग्रेस की ओर से जिला स्तरीय ओबीसी कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक अशोक अरोड़ा तथा कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष मेवा सिंह सहित पार्टी के बड़ी संख्या में ओबीसी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।सम्मेलन के दौरान कांग्रेस...

बसताड़ा हाईवे पर 30 लाख की लूट, पिस्टल के बल पर नकदी से भरा बैग छीना

Summer express/राकेश कुमार शर्मा, करनाल-:करनाल के बसताड़ा के पास जीटी रोड पर बुधवार रात करीब साढ़े 9 बजे 30 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोप है कि बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार 5 से 6 बदमाशों ने कार सवार लोगों को पिस्टल के बल पर रोक...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा,अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं। 19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.