Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनरेगा बचाओ अभियान: कैथल में कांग्रेस विधायकों का गांव-गांव संवाद

कैथल | कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कैथल जिले में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। अभियान के अंतर्गत कांग्रेस विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर गरीबों, मजदूरों और किसानों से सीधा संवाद किया तथा उन्हें मनरेगा कानून के अधिकारों और लाभों की जानकारी दी।

इस अभियान का नेतृत्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर ढांड, मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के चेयरमैन कविराज शर्मा, कैथल विधायक आदित्य सुरजेवाला, कलायत विधायक विकास सहारण और गुहला विधायक देवेंद्र हंस ने किया। टीम ने कैथल, कलायत, गुहला और पूंडरी विधानसभा क्षेत्रों के कई गांवों में जाकर ग्रामीणों से मुलाकात की।

नेताओं ने ग्रामीणों को बताया कि मनरेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, जो गांवों में रोजगार उपलब्ध कराने, पलायन रोकने और गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में प्रस्तावित बदलावों को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि इन नीतियों से योजना कमजोर हो रही है, जिसका सीधा नुकसान मजदूरों, किसानों और जरूरतमंद परिवारों को झेलना पड़ रहा है।

जिलाध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर और चेयरमैन कविराज शर्मा ने ग्रामीण मजदूरों से संवाद करते हुए उन्हें जागरूक रहने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष करती रहेगी।

कांग्रेस नेताओं ने ग्रामीणों से अपील की कि वे मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान से जुड़ें और योजना को कमजोर करने की किसी भी कोशिश का एकजुट होकर विरोध करें, ताकि ग्रामीण रोजगार और अर्थव्यवस्था सुरक्षित रह सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...

3 से 6 जुलाई तक सेक्टर-25 में होगी पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ राइफल एसोसिएशन (सीआरए) की ओर से 3 से 6 जुलाई 2026 तक सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज में पहली चंडीगढ़ प्री-स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों के लिए नेशनल राइफल (एनआर) और डेफ वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।...

नयागांव की खाली बिल्डिंग में धारदार हथियारों से हमला, 18 वर्षीय युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | मोहाली के नयागांव क्षेत्र में वीरवार देर रात एक खाली पड़ी बिल्डिंग में हुए खूनी हमले में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंडीगढ़ के खुड्डा अलीशेर निवासी करण के रूप में हुई है। वहीं...

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

Summer express/शिमला,संजू -:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.