Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैब लूट की साजिश बनी जानलेवा, गुरुग्राम में ड्राइवर की हत्या

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम में अपराध की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां कैब बुक कर लूट की नीयत से आए बदमाशों ने टैक्सी चालक की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों ने मफलर से गला घोंटकर चालक की जान ली और शव को सड़क किनारे खेतों में फेंककर कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि बाकी पांच की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, यह वारदात गुरुवार को सेक्टर-9 थाना क्षेत्र से शुरू हुई। छह युवकों ने एक कैब बुक की थी। कैब चालक जैसे ही उन्हें लेकर फरुखनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर के पास पहुंचा, आरोपियों ने पहले उससे गाड़ी छीनी और फिर सुनसान इलाके में मफलर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी शव को सड़क किनारे खेतों में फेंककर मौके से फरार हो गए।

गुरुवार रात करीब 10 बजे सुल्तानपुर के पास एक शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान शव की पहचान 25 वर्षीय सूरज के रूप में हुई, जो गुरुग्राम के गांधीनगर में रहता था और मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी था। सूरज एक निजी कंपनी में ड्राइवर था और साथ ही पार्ट टाइम ओला-उबर के लिए भी कैब चलाता था।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-9 थाना पुलिस और क्राइम टीम ने जांच शुरू की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही बाकी आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इस वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्री नैना देवी में श्रावण अष्टमी मेले का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने किए माता के दर्शन

Summer express /बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में आज श्रावण अष्टमी मेले का विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह की आरती, पूजा-अर्चना और मंत्रोच्चारण के साथ मेले की शुरुआत हुई। पहले ही दिन माता के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। पंजाब, हिमाचल प्रदेश,...

चम्बा की नीतू ने इंडो-नेपाल एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, गृह क्षेत्र पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

चम्बा,मंजूर पठान-भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय स्तर की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में चम्बा जिला की बेटी नीतू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। नीतू चम्बा की चरोड़ी पंचायत के शुग्रेठी गांव की रहने वाली हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल जीतने के बाद जब नीतू अपने गृह...

हरियाणा के राइस मिलर्स का खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन, 2,600 करोड़ रुपये के धान के भुगतान को लेकर रोष

Summer express/मोनिका रावत,चंडीगढ़-: हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने गुरुवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ रोष जताया। मिलर्स का आरोप है कि करीब 2,600 करोड़ रुपये के धान के स्टॉक और उससे जुड़े भुगतान का मामला लंबे समय से लंबित है, जिसके चलते प्रदेशभर के...

पंचकूला में मंत्री श्रुति चौधरी करेंगी ध्वजारोहण, उपायुक्त सतपाल शर्मा ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Summer express/मोनिका रावत,पंचकूला-:  स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार देशभक्ति का रंग और गहरा नजर आएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण करेंगी और परेड की सलामी लेंगी। समारोह को लेकर गुरुवार...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

Summer express/शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.