Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में ट्रांसफार्मर विस्फोट से मची तबाही, दीवार गिरने से 11 घायल

पानीपत |  हरियाणा के पानीपत जिले के शेरा गांव में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब चौधरी लेयर पोल्ट्री फार्म हाउस परिसर में लगे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि इससे पास स्थित हैचरी की दीवार भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर दो बच्चों सहित कुल 11 लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार हैचरी के समीप ही सो रहा था। सुबह अचानक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के साथ निकली ऊर्जा और कंपन से हैचरी की दीवार गिर पड़ी, जो सीधे सो रहे लोगों पर आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।

मलबे में दबने से घायल हुए लोगों में 35 वर्षीय मनसा राम, 25 वर्षीय रंजना, 11 वर्षीय नितेश और 9 वर्षीय सोनम शामिल हैं। इसके अलावा सात अन्य लोग ट्रांसफार्मर से निकले ज्वलनशील पदार्थ और गर्म छींटों की चपेट में आकर झुलस गए। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही मतलौडा थाना पुलिस और बिजली निगम की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया, वहीं बिजली निगम द्वारा ट्रांसफार्मर में विस्फोट के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह तकनीकी खराबी मानी जा रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.