Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में सियासी हलचल तेज, पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के घर ED की कार्रवाई जारी

होशियारपुर। पंजाब की राजनीति में हलचल उस वक्त और बढ़ गई, जब पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के सिविल लाइंस स्थित आवास पर केंद्रीय जांच एजेंसी की कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। बुधवार सुबह शुरू हुई इस छापेमारी में एजेंसी की टीमें लगातार दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

कार्रवाई के दौरान पिछले दो दिनों से आवास में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक है। केवल दो निजी गवाहों को ही अंदर आने-जाने की अनुमति दी गई है। इन्हें पहले ही निर्देश दे दिए गए थे कि वे आगामी दो से तीन दिनों तक शहर से बाहर न जाएं। जांच को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी की टीम ने रात भी उसी कोठी में गुजारी और ठहरने के लिए गद्दों की व्यवस्था स्वयं की गई।

सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी और उनके साथ तैनात बीएसएफ जवानों के खाने-पीने की व्यवस्था भी एजेंसी की ओर से ही की जा रही है। इस दौरान जांच टीम ने मीडिया से दूरी बनाए रखी है और अब तक किसी अधिकारी ने आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

लगातार दो दिन से चल रही जांच के बावजूद पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार, यदि उन्हें किसी प्रकार की दवा या जरूरी सामान की आवश्यकता होती है तो एजेंसी की ओर से इसकी अनुमति दी जा रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है और इस पूरे घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.