Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिवरात्रि महोत्सव में 100 सफाई मित्र देंगे अपनी सेवाएं, नगर निगम ने शुरू की तैनाती की प्रक्रिया

Mandi, Dharamveer-:मंडी शहर में 16 से 22 फरवरी तक मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की तैयारियों को लेकर जहां प्रशासन ने कमर कस ली है वहीं अन्य विभाग और खासकर नगर निगम भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। इस बार नगर निगम अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में 100 सफाई मित्रों को तैनात करने जा रहा है।

 नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि यह महोत्सव न सिर्फ धार्मिक बल्कि व्यापारिक दृष्टि से भी अति महत्वपूर्ण है। बड़ी संख्या में कारोबारी और खरीददार इस महोत्सव में आते हैं। ऐसे में पड्डल मैदान में सफाई का कार्य हमेशा ही चुनौतीपूर्ण रहता है। इस बार इस कार्य के लिए 100 सफाई मित्रों को तैनात किया जाएगा जिसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि शहर में जो भी सफाई कर्मी तैनात है वे उसी तरह से अपनी सेवाएं देंगे जबकि महोत्सव के लिए अगल से सफाई मित्रों की तैनाती की जाएगी।

 वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि देवी-देवताओं के दर्शनों के लिए बड़ी संख्या में लोग इस महोत्सव में आते हैं। देवी-देवताओं के रहने के जो भी स्थान है वहां पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी साफ-सफाई और अस्थाई रसोईघर सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से इस महोत्सव का भरपूर आनंद उठाने का आहवान किया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.