Facebook-f Youtube X-twitter

करनाल में हुड्डा का सरकार पर हमला, अवैध कॉलोनियों पर संरक्षण का आरोप

करनाल | करनाल में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। कुरुक्षेत्र से दिल्ली जाते समय वे कर्ण लेक पर कुछ देर के लिए रुके, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और मौजूदा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अवैध कॉलोनियां विधायकों के संरक्षण में विकसित की जा रही हैं, जबकि धान घोटाले में आज तक किसी बड़े अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार सिर्फ छोटे कर्मचारियों को बलि का बकरा बना रही है।

कर्ण लेक पर कार्यकर्ताओं से संवाद

कर्ण लेक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए हुड्डा ने किसानों, विकास कार्यों और राजनीतिक हालात पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है और जमीनी स्तर पर समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।

एसवाईएल बैठक को बताया भ्रामक

एसवाईएल मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पहले ही आ चुका है, लेकिन सरकार उसे लागू करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी बैठकें केवल जनता को गुमराह करने का माध्यम बनकर रह गई हैं।

अवैध कॉलोनियों पर गंभीर आरोप

हुड्डा ने कहा कि अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत में अवैध कॉलोनियां विधायकों के संरक्षण में काटी जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में गरीब लोगों को भी प्लॉट मिल जाते थे, लेकिन अब एचएसवीपी बनने के बाद प्लॉट आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 11 वर्षों में सरकार एक भी नया सेक्टर विकसित नहीं कर पाई।

धान घोटाले में बड़े अफसरों पर कार्रवाई नहीं

धान घोटाले को लेकर हुड्डा ने कहा कि इतना बड़ा घोटाला सामने आने के बावजूद किसी वरिष्ठ अधिकारी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को गेट पास और ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ जैसे पोर्टलों में उलझाकर रखा गया है। वहीं यूजीसी से जुड़े मामले पर उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.