Facebook-f Youtube X-twitter

गांधी पुण्यतिथि पर उदयभान का भाजपा पर हमला, अहिंसा का संदेश

होड | हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर होडल स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को याद करते हुए भाजपा और आरएसएस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला।

चौधरी उदयभान ने कहा कि देश की आजादी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अतुलनीय योगदान रहा है। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई और पूरी दुनिया को शांति व सत्य का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज देश को गांधी जी के विचारों की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में, फिर लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश को विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य किया। कांग्रेस नेताओं के योगदान को याद करते हुए उदयभान ने कहा कि देश के निर्माण में नेहरू परिवार की ऐतिहासिक भूमिका रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा का देश की आजादी में कोई योगदान नहीं रहा। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख द्वारा महात्मा गांधी का विरोध किया गया था, लेकिन आज वही विचारधारा देशभक्ति का प्रमाणपत्र बांटने का दावा कर रही है।

चौधरी उदयभान ने कहा कि भाजपा सरकार जाति और धर्म के नाम पर देशवासियों को बांटकर सत्ता हासिल करने की राजनीति कर रही है, जिसे देश की जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भाजपा शासन के खिलाफ लोकतांत्रिक संघर्ष जारी रखेगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांधी जी के सिद्धांतों को अपनाकर देश में भाईचारे, एकता और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए आगे आएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.