Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

क्राउन प्लाजा लूट निकली फर्जी, अधिवक्ता पर पुलिस कार्रवाई

करनाल। शहर के क्राउन प्लाजा क्षेत्र के पास एक अधिवक्ता के साथ सोना लूट की सूचना से शुक्रवार रात पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डॉयल 112 पर दो बाइक सवार युवकों द्वारा करीब 15 तोले सोना लूटने की कॉल मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस पूरी रात मामले की जांच में जुटी रही। हालांकि, जांच के दौरान यह मामला पूरी तरह फर्जी निकला।

सिविल लाइन थाना प्रभारी (एसएचओ) देवेंद्र कुमार ने बताया कि 29 जनवरी को मूल रूप से गांव धनाना और वर्तमान में बाग कोठी निवासी अक्षय ने डॉयल 112 पर फोन कर सूचना दी थी कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर क्राउन प्लाजा के पीछे गली में दो बाइक सवार युवकों ने उससे सोना लूट लिया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि वह दिन में दो सोने की चेन खरीदकर लाया था और इसके अलावा गांव स्थित घर से कई सोने की अंगूठियां और कड़े लेकर जिला न्यायालय परिसर के चैंबर में गया था।

अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि देर शाम चैंबर से निकलकर जब वह क्राउन प्लाजा के पीछे की गली से गुजर रहा था, तभी उसके साथ लूट की वारदात हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे दर्जनों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन घटनास्थल के आसपास शिकायतकर्ता के अलावा कोई संदिग्ध युवक नजर नहीं आया।

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ किए जाने पर अधिवक्ता ने लूट की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद उसने पुलिस को लिखित में भी बयान सौंपा। एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि डॉयल 112 सेवा आम जनता की सुरक्षा और आपात स्थितियों के लिए है, इसका दुरुपयोग करना कानूनन अपराध है।

पुलिस ने डॉयल 112 की सुविधा का दुरुपयोग करने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में अधिवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की है। साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि आपात सेवाओं का सही और जिम्मेदारी से उपयोग करें, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को समय पर सहायता मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.