Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम दौरे से पहले जालंधर हाई अलर्ट पर, जिला प्रशासन ने कई पाबंदियां लागू कीं

जालंधर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर जालंधर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एहतियाती कदम उठाते हुए जिले को अस्थायी रूप से ‘नो-फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित किया गया है। यह आदेश अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट–सह–अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर बराड़ ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हैं।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार यह प्रतिबंध 30 जनवरी 2026 से 1 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में जालंधर जिले की सीमाओं के भीतर ड्रोन, सिविल रिमोट पायलट एयरक्राफ्ट सिस्टम, मानव रहित विमान, साथ ही निजी एवं व्यावसायिक हेलीकॉप्टरों और अन्य सिविल उड़ानों के संचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी।

हालांकि, यह पाबंदियां प्रधानमंत्री और अन्य वीवीआईपी की सुरक्षा ड्यूटी में तैनात सरकारी विमानों और हेलीकॉप्टरों पर लागू नहीं होंगी। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि सुरक्षा आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पीएम दौरे को लेकर पूरी तरह सतर्क हैं। जिले में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.