Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भोरंज अस्पताल में बनेगी अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर यूनिट, 24 करोड़ से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

Hamirpur, Arvind-:जिला हमीरपुर के भोरंज विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रदेश सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र को कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। भोरंज अस्पताल परिसर में लगभग साढ़े ग्यारह करोड़ रुपये की लागत से एक नए ब्लॉक का निर्माण पहले ही पूरा किया जा चुका है, जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किया गया। इसके साथ ही अस्पताल के दूसरे ब्लॉक का निर्माण कार्य भी तेजी से प्रगति पर है।

प्रदेश सरकार ने भोरंज अस्पताल को आदर्श

 चिकित्सा संस्थान का दर्जा देते हुए यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर और समय पर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो पाई हैं। इसी कड़ी में अब अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट स्थापित करने की मंजूरी दी गई है, जिसके लिए लगभग 24 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत एक अतिरिक्त आधुनिक ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा। साथ ही डॉक्टरों के लगभग 12 नए पद और पैरामेडिकल स्टाफ के करीब 20 पद सृजित होंगे। अस्पताल में 50 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था की जाएगी, जिनमें 10 आईसीयू और 6 एचडीयू बेड शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त आइसोलेशन वार्ड में 24 बेड, आइसोलेशन रूम, डायलिसिस यूनिट और एमसीएच में दो-दो बेड की सुविधा होगी।

क्रिटिकल केयर यूनिट में दो अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, दो एलडीआर तथा एक प्वाइंट ऑफ केयर लैब भी स्थापित की जाएगी। इस यूनिट के शुरू होने से भोरंज अस्पताल में जिला अस्पताल जैसी उन्नत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और गंभीर बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर यहीं सेवाएं देंगे। इससे क्षेत्रवासियों को अपने घर के पास ही उच्चस्तरीय इलाज मिल सकेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.