Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

काली देवी चौक मामले में हत्या का आरोप, युवक की मौत पर हंगामा

चंडीगढ़ | काली देवी चौक के पास स्थित एक कार्यालय की पहली मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक विकास की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले इसी घटना में युवती रजनी की मौके पर ही जान चली गई थी। विकास की मौत के बाद मामला और गंभीर हो गया है। गुस्साए परिजनों ने जिला नागरिक अस्पताल में पंचायत बुलाकर शव लेने से इनकार कर दिया और पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि यह कोई सामान्य हादसा नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या है। उनका आरोप है कि विकास को जानबूझकर धक्का देकर नीचे फेंका गया, जिससे उसकी हालत नाजुक हो गई। परिजनों ने साफ कहा है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और न ही शव स्वीकार करेंगे।

बताया जा रहा है कि यह घटना करीब एक सप्ताह पहले हुई थी। उस समय कार्यालय में शराब पार्टी चल रही थी, इसी दौरान हुए विवाद में युवक और युवती नीचे गिर गए। रजनी (21), निवासी कलानौर की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि विकास (26), निवासी हांसी को गंभीर हालत में हिसार के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

परिजनों ने शुरू से ही इस मामले को हादसा मानने से इनकार किया है और साथ मौजूद लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूत खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.