Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत में हर महीने आएंगे 10 नए विमान, एयरलाइंस में बढ़ेगा मुकाबला

चंडीगढ़  |  भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र तेजी से विस्तार की ओर बढ़ रहा है। इंडिगो, एअर इंडिया और अकासा एयर जैसी प्रमुख एयरलाइंस अगले दो वर्षों में अपने बेड़े में कुल 240 नए विमान शामिल करने जा रही हैं। इसका मतलब है कि देश में औसतन हर महीने करीब 10 नए विमान जुड़ेंगे। इस बड़े विस्तार से एयरलाइंस के बीच प्रतिस्पर्धा और तेज होने की उम्मीद है।

बीते कुछ वर्षों में देश में यात्रियों की यात्रा आदतों में बड़ा बदलाव देखा गया है। समय की बचत और बेहतर कनेक्टिविटी के चलते अब बड़ी संख्या में लोग बस और ट्रेन के बजाय हवाई यात्रा को प्राथमिकता दे रहे हैं। बढ़ती मांग को देखते हुए एयरलाइंस ने अपने नेटवर्क को मजबूत करने और नए रूट शुरू करने की रणनीति बनाई है।

नए विमानों के बेड़े में शामिल होने से न सिर्फ मौजूदा रूट्स पर उड़ानों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि कई नए शहरों को भी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी। इससे यात्रियों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे और एयरलाइंस के बीच यात्रियों को आकर्षित करने की होड़ और तेज होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा का सीधा फायदा यात्रियों को मिल सकता है। सीटों की उपलब्धता बढ़ने से हवाई किराए में नरमी आने की संभावना है। एयरलाइंस अधिक से अधिक यात्रियों को जोड़ने के लिए आकर्षक ऑफर और किफायती किराए पेश कर सकती हैं।

विमानन क्षेत्र के इस विस्तार से रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बोइंग के अनुमान के मुताबिक, आने वाले डेढ़ से दो दशकों में भारत को करीब 45 हजार नए पायलटों की जरूरत होगी। इसके अलावा तकनीकी स्टाफ, इंजीनियर और केबिन क्रू के लिए भी बड़े पैमाने पर नौकरियां सृजित होंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.