Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जवाहर नगर में आग से हड़कंप, सूझबूझ से टला हादसा

हिसार। शहर के जवाहर नगर क्षेत्र की गली नंबर 11 में रविवार को दिन के समय एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के वक्त मकान मालकिन उर्मिला राठी (68) छत पर मौजूद थीं। घर से धुआं निकलता देख आसपास के लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाई और समय रहते उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धूप खिली होने के कारण उर्मिला राठी छत पर बैठी थीं, तभी नीचे से धुआं उठता नजर आया। स्थिति को भांपते हुए पड़ोसी मकानों की छतों से युवक मौके पर पहुंचे और सीढ़ी लगाकर उन्हें पड़ोसी के घर के रास्ते सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद युवाओं ने जान की परवाह किए बिना घर के भीतर प्रवेश किया।

स्थानीय युवकों ने शीशे तोड़कर पानी डालते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोक लिया गया। आग की चपेट में आने से मकान की रसोई पूरी तरह जलकर खाक हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं। हालांकि संकरी गलियों के कारण अग्निशमन विभाग की बड़ी गाड़ी को पहुंचने में देरी हुई।

उर्मिला राठी के भतीजे रोहित राठी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में फ्रिज में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है। रसोई में रखा गैस सिलेंडर पड़ोसियों ने समय रहते बाहर निकाल लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में अग्निशमन विभाग की देरी को लेकर नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि संकरी गलियों वाले इलाकों के लिए छोटी फायर ब्रिगेड गाड़ियों की व्यवस्था होनी चाहिए। यदि पड़ोसी समय पर साहस न दिखाते, तो नुकसान कहीं अधिक हो सकता था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.