Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरु रविदास धाम निर्माण के लिए सीएम ने 90 करोड़ रुपये के टेंडर किए जारी

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र जिले के गांव उमरी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर सीएम ने गुरु रविदास जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और प्रदेशवासियों को उनकी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अनुसूचित जाति और जनजाति समुदायों के लिए कई अहम घोषणाएँ की। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो बीस साल से एक ही स्थान पर निवास कर रहे हैं, उन्हें अब मालिकाना हक प्रदान करने के लिए विशेष पॉलिसी बनाई जाएगी। साथ ही एससी कम्पोनेंट प्लान के अंतर्गत उपलब्ध संसाधनों को केवल अनुसूचित समाज के कल्याण के लिए ही प्रयोग करने का प्रावधान लागू किया जाएगा।

सीएम ने यह भी घोषणा की कि कुरुक्षेत्र के उमरी गांव में 5 एकड़ क्षेत्र में ₹124 करोड़ की लागत से गुरु रविदास धाम का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के प्रथम चरण के लिए ₹90 करोड़ के कार्यों के टेंडर जारी कर दिए गए हैं, जिनमें मंदिर परिसर, सुविधाएं और सांस्कृतिक केंद्र शामिल होंगे।

इस समारोह में कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, श्याम सिंह राणा, कृष्ण पंवार, विधायक रामकुमार कश्यप, भगवान दास कबीरपंथी, पवन खरखौदा, कृष्ण कुमार, अनुसूचित समाज के प्रदेशाध्यक्ष सत्य प्रकाश, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री बनवारी लाल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, भाजपा उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने समारोह में उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वे गुरु रविदास जी के संदेश और सामाजिक समरसता के मूल्यों को अपनाएँ। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास धाम परियोजना न केवल धार्मिक, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी और स्थानीय समुदायों के विकास में योगदान देगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.