Facebook-f Youtube X-twitter

मोदी सरकार का बजट हिमाचल किसान, उद्योग, महिला हितकारी : राजीव बिंदल

शिमला। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट 2026 को भारतीय जनता पार्टी ने देश को विकसित भारत-2047 की ओर ले जाने वाला दूरदर्शी और समावेशी बजट बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बजट की सराहना करते हुए इसे समाज के हर वर्ग के हित में बताया।

शिमला स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय दीप कमल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” की सोच को आगे बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि लगभग 7 प्रतिशत की अनुमानित आर्थिक विकास दर देश की मजबूत अर्थव्यवस्था का संकेत है, जो विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

राजीव बिंदल ने कहा कि बजट में किसान, बागवान, युवा और महिलाओं के कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। रोजगार सृजन की व्यापक संभावनाएं एमएसएमई, निर्यात, खादी और फार्मा सेक्टर में दिखाई दे रही हैं। फार्मा उत्पादन में हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्य है, ऐसे में इस बजट से प्रदेश को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा पर्यटन क्षेत्र में ट्रैकिंग और हाइकिंग जैसी गतिविधियों के विस्तार से हिमाचल में पर्यटन को नई गति मिलेगी।

उन्होंने बताया कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए राज्यों को अनुदान के रूप में राशि का प्रावधान किया गया है, जिससे हिमाचल को भी आर्थिक लाभ मिलेगा। विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल को बजट का बड़ा हिस्सा मिलने की उम्मीद है और इससे भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरता नजर आ रहा है।

वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह एनडीए सरकार का लगातार 13वां बजट है और इसके माध्यम से भारत वैश्विक आर्थिक मानचित्र पर चौथे स्थान पर पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि बजट में 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की स्पष्ट दिशा दिखाई देती है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर को बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है। बायो-फार्मा शक्ति परियोजना से हिमाचल की फार्मा इंडस्ट्री को बड़ा लाभ मिलेगा, जबकि सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 देश के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों की दवाओं पर टैक्स में कमी से आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि राज्यों के टैक्स शेयर में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी से हिमाचल को अतिरिक्त आर्थिक सहायता मिलेगी। आपदा प्रबंधन के लिए बजट बढ़ाए जाने से भी प्रदेश को लाभ होगा। पर्यटन, जल जीवन मिशन, शी-मार्ट और मनरेगा की नई योजनाओं में बढ़ोतरी को उन्होंने हिमाचल के लिए सकारात्मक कदम बताया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - हिसार में कबाड़ी के पास मिले सेना के चार जिंदा मोर्टार, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

हिसार में कबाड़ी के पास मिले सेना के चार जिंदा मोर्टार, बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट

Summer express, हिसार | शहर के विकास नगर इलाके में एक कबाड़ी के पास से सेना के चार जिंदा 51 एमएम मोर्टार राउंड मिलने से हड़कंप मच गया। संदिग्ध विस्फोटक सामग्री की सूचना मिलते ही पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और बाद में सभी मोर्टार को सुरक्षित...
Summer Express - IIIT ऊना के छात्रों ने अमेज़न में रचा नया कीर्तिमान, उच्च पैकेज के साथ चमका संस्थान का नाम

IIIT ऊना के छात्रों ने अमेज़न में रचा नया कीर्तिमान, उच्च पैकेज के साथ चमका संस्थान का नाम

Summer express/ऊना, राकेश -:Indian Institute of Information Technology Una (आईआईआईटी ऊना) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण का शानदार प्रदर्शन किया है। संस्थान के 8 छात्रों का चयन Amazon के प्रतिष्ठित 6 माह के इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए हुआ, जिनमें से 6 छात्रों को प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) भी प्राप्त हुए हैं।...
Summer Express - Auto Draft

रेवाड़ी हाईवे पर भीषण हादसा: तीन वाहन टकराए, कैंटर चालक गंभीर घायल

Summer express, रेवाड़ी  | दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह आसलवास गांव के पास बीटी कंपनी के नजदीक तीन वाहनों की भीषण टक्कर में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में एक कैंटर, ट्रॉला और पीछे से आ रही कार आपस में टकरा गई, जिससे हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात...
Summer Express - Auto Draft

NSA खत्म होते ही अमृतपाल सिंह की फिर गिरफ्तारी, अजनाला हिंसा मामले में 2 दिन की पुलिस रिमांड

Summer express, डिब्रूगढ़। खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होते ही पंजाब पुलिस ने उन्हें वर्ष 2023 के चर्चित अजनाला थाना हिंसा मामले में दोबारा गिरफ्तार कर लिया। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग...
Summer Express - झज्जर-चरखी दादरी सीमा पर युवक की गोली मारकर हत्या, खेत में मिला शव

बेंगलुरु में दिल दहला देने वाली घटना: फैक्ट्री के टॉयलेट में नवजात की हत्या का आरोप, युवती हिरासत में

Summer express, बेंगलुरु  | बेंगलुरु से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निजी इलेक्ट्रॉनिक्स फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती पर अपने नवजात शिशु की हत्या करने का आरोप लगा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवती को हिरासत में लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.