Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीटू हिमाचल का केंद्र सरकार के बजट पर हमला,मजदूर-किसान विरोधी और पूंजीपरस्त करार

Shimla, 1 Feburary-:सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा और महासचिव प्रेम गौतम ने केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने इसे पूरी तरह मजदूर, किसान और आम जनता विरोधी बजट बताते हुए कहा कि इसकी दिशा स्पष्ट रूप से पूंजीपति परस्त है।

सीटू नेताओं का कहना है कि यह बजट शहरी मजदूरों, योजना कर्मियों, ग्रामीण व निर्माण मजदूरों, ठेका, आउटसोर्स, कैजुअल, औद्योगिक मजदूरों तथा सार्वजनिक और सेवा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। बजट में नेशनल मॉनिटाइजेशन पाइपलाइन, निजीकरण, नव-उदारीकरण और वैश्वीकरण की नीतियों को और तेज़ी से लागू करने पर जोर दिया गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि लेबर कोड की आड़ में मजदूर विरोधी नीतियों को आगे बढ़ाया जा रहा है, जिससे मेहनतकश वर्ग के अधिकारों पर सीधा हमला हो रहा है। सीटू नेताओं ने कहा कि यह बजट मोदी सरकार की कुछ बड़े व्यापारिक घरानों और अमीर वर्ग के संकीर्ण हितों के प्रति प्रतिबद्धता को उजागर करता है।उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बताए गए ‘राजकोषीय अनुशासन’ को भी कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि यह कॉर्पोरेट और धनी वर्ग को टैक्स में छूट देने का माध्यम बन चुका है, जबकि मेहनतकश जनता के कल्याण से जुड़े खर्चों में लगातार कटौती की जा रही है। बजट में यह स्थिति राजस्व में कमी और सार्वजनिक खर्चों में कटौती के रूप में साफ दिखाई देती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.