Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

1980 के बाद पहली बार सोना-चांदी में रिकॉर्ड गिरावट

नई दिल्ली | सराफा बाजार में पिछले लंबे समय से जारी तेजी अचानक शुक्रवार को थम गई, और सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। 30 जनवरी को इस मंदी ने निवेशकों को चौंका दिया, क्योंकि यह दशकों में पहली बार ऐसा नजारा है। सिर्फ सोने ही नहीं, बल्कि चांदी और प्लैटिनम की कीमतें भी एक साथ गिर गईं।

जनवरी के आखिरी शुक्रवार को सोने की कीमतें लगभग 12 प्रतिशत टूट गईं, जबकि चांदी के दाम 26 प्रतिशत तक फिसले और प्लैटिनम की कीमत 18 प्रतिशत कम हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले एक साल में सोने के दाम लगभग 60 प्रतिशत तक बढ़ चुके थे। उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद बाजार में बनी अनिश्चितता और मुनाफावसूली ने इस ऐतिहासिक गिरावट को जन्म दिया।

विशेषज्ञों के अनुसार इस उथल-पुथल के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार हैं। अमेरिका में फेडरल रिजर्व का नया प्रमुख केविन वार्श बनने की खबर, ईरान के साथ बातचीत के संकेत और अमेरिकी सरकारी कामकाज (Shutdown) के खतरे में कमी ने निवेशकों का रुख बदला। डॉलर की मजबूती और अन्य मुद्राओं में कमजोरी ने भी सोने-चांदी की कीमतों पर दबाव डाला।

तकनीकी विश्लेषकों का कहना है कि सोना और चांदी ‘ओवरबॉट’ यानी अत्यधिक खरीदी की स्थिति में पहुंच गए थे। कीमतों के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचने पर बड़े निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी। हालांकि, पूरे महीने के हिसाब से देखें तो सोना और चांदी अब भी पिछले महीने की तुलना में बढ़त पर ही बने हुए हैं।

इतिहास की बात करें तो साल 1980 में चांदी की कीमतों में आई तेज गिरावट ने वैश्विक बाजारों को हिला दिया था। उस समय हंट ब्रदर्स द्वारा भारी मात्रा में चांदी खरीदने के कारण कीमतें आसमान छू गई थीं। नियामक हस्तक्षेप के बाद सिर्फ एक ही दिन में चांदी की कीमत 50 डॉलर से गिरकर 11 डॉलर प्रति औंस तक आ गई थी। इसके बाद 2011 में भी चांदी में तेजी और उसके बाद 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धूमन सिंह किरमच को भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क अभियान की अहम जिम्मेदारी, संगठन को मजबूत करने का संकल्प

Summer express/चंडीगढ़-: हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच को भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क सूची में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी संगठन की ओर से उन्हें यह दायित्व मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता का आभार व्यक्त किया। धूमन सिंह किरमच...

चिंतपूर्णी श्रावण अष्टमी मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, फूलों से सजा मां का दरबार; 250 जवान संभालेंगे सुरक्षा

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी मेले को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए मंदिर परिसर और मां का दरबार आकर्षक फूलों से सजाया गया है। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा,...

‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे, देशभक्ति का संदेश लेकर जिलों में पहुंच रहा हिमाचल पुलिस बैंड

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से प्रदेशभर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत हिमाचल पुलिस का ब्रास बैंड विभिन्न जिला मुख्यालयों में पहुंचकर वाद्य यंत्रों के माध्यम से ‘वंदे मातरम’ की प्रस्तुति दे रहा है।...

आरटीओ दफ्तर से 8 लाख का जेनरेटर चोरी डीसी कॉम्प्लेक्स की सुरक्षा पर उठे सवाल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है कि अब शहर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले डीसी कांप्लेक्स और पुलिस कमिश्नर कार्यालय से सटे इलाके में भी भारी-भरकम सामान चोरी होने लगा है।डीसी कांप्लेक्स स्थित आरटीओ कार्यालय के बाहर लगा करीब 8 लाख रुपये का जनरेटर 26 जुलाई...

मीट प्लांट से दूषित और खून मिला हुआ पानी छोड़े जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी

पेयजल प्रभावित होने की आशंका, गंभीर बीमारियोंका खतरा जतायागुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज गांव खेड़ी गुज्जरां के समीप बरसाती नाले में गांव बेहड़ा स्थित एएलएम मीट प्लांट की ओर से कथित तौर पर गंदा और खून मिला पानी छोड़े जाने के आरोपों को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।ग्राम पंचायत और ग्रामीणों ने पंजाब प्रदूषण नियंत्रण...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.