Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के शिकारी गिरोह का भंडाफोड़, बागपत में सात गिरफ्तार

बागपत। वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) उत्तरी क्षेत्र और बागपत वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हरियाणा से जुड़े शिकारियों के दो सक्रिय गिरोहों का खुलासा हुआ है। कार्रवाई के दौरान सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि उनके दो साथी फरार हो गए। गिरफ्तार आरोपी आपस में सगे संबंधी और रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

वन विभाग के अनुसार आरोपी ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के पास यमुना खादर क्षेत्र में वन्य जीवों का शिकार कर रहे थे। रविवार सुबह सूचना के आधार पर ग्राम मवीकलां, सांकरौद और आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर शिकारियों को पकड़ा गया।

सोनीपत-कुंडली बॉर्डर से जुड़े आरोपी

प्रभागीय वनाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि बड़ौत वन क्षेत्राधिकारी सुनींद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने जखौली टोल प्लाजा के पास ईको वैन को रोककर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें साजन नाथ, बालीनाथ (कुंडली बॉर्डर), रोहिन कुमार, अर्जुन नाथ, खन्ना नाथ (सोनीपत) और गुलीचंद (मेरठ) शामिल हैं।
वहीं दूसरी टीम ने मुरथल (सोनीपत) निवासी विकास नाथ को मेरठ-बागपत-सोनीपत हाईवे पर निवाड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया।

वन्य जीव और उपकरण बरामद

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार मृत और एक जीवित सियार, एक मृत और एक जीवित कब्र बिज्जू, दो मृत टिटहरी पक्षी, एक जीवित व एक मृत जंगली बिल्ली, 40 खटके, पांच कुदालें और शिकार में इस्तेमाल होने वाले अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं। घायल वन्य जीवों का पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार कराया गया, जबकि मृत जीवों का पोस्टमार्टम किया गया।

पीढ़ी दर पीढ़ी शिकार का दावा

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे पीढ़ी दर पीढ़ी शिकार करते आ रहे हैं। उनका कहना है कि जंगल में पहले रेकी की जाती थी और फिर खटके व जाल लगाकर वन्य जीवों को पकड़ा जाता था।

तस्करी एंगल से जांच

वन विभाग को आशंका है कि यह गिरोह केवल शिकार तक सीमित नहीं था, बल्कि वन्य जीवों की तस्करी में भी संलिप्त हो सकता है। इस दिशा में गहन जांच की जा रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.