Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान: एपस्टीन मेरे दोस्त नहीं, दुश्मन थे

वॉशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है, जिनमें उन्हें कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जोड़ा गया था। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लंबा पोस्ट लिखकर न केवल खुद का बचाव किया, बल्कि विपक्षी डेमोक्रेट नेताओं और उनके समर्थकों पर भी पलटवार किया।

ट्रंप ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक साजिश रची गई थी और उनका एपस्टीन के साथ कोई संबंध कभी नहीं रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि न्याय विभाग से मिली नई जानकारी यह साबित करती है कि माइकल वोल्फ और एपस्टीन ने मिलकर उनकी राष्ट्रपति छवि और कार्यकाल को नुकसान पहुँचाने की योजना बनाई थी। ट्रंप ने माइकल वोल्फ को “स्लीजबैग” (घटिया इंसान) करार दिया और कहा कि एपस्टीन के साथ उनकी दोस्ती के बारे में चल रही सभी खबरें झूठ हैं।

ट्रंप ने एपस्टीन के निजी द्वीप को लेकर भी सफाई दी। लंबे समय से यह अफवाहें चलती रही हैं कि वहां कई रसूखदार हस्तियां आती थीं। ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वह कभी भी उस निजी द्वीप पर नहीं गए। उन्होंने आरोप लगाया कि असल में वहां डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता और उनके डोनर्स जाते थे, लेकिन उन पर ही उंगली उठाई जा रही है।

जेफ्री एपस्टीन एक अमेरिकी अरबपति था, जिसे नाबालिग लड़कियों की तस्करी और यौन शोषण के आरोप में सजा सुनाई गई थी। 2019 में जेल में उसकी संदिग्ध मौत हो गई। इस मामले में दुनिया भर के कई बड़े राजनेताओं और हस्तियों के नाम चर्चा में रहे। ट्रंप का यह बयान उसी पुराने विवाद पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश है, ताकि उनके खिलाफ फैल रही अफवाहों और आरोपों का जवाब दिया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

करवाचौथ पर धाटू पहनकर झूमीं महिलाएं, पहाड़ी संस्कृति के रंग में सजा समारोह

गीत-संगीत और मेहंदी के बीच मनाया त्योहार, शिमला शहर, ग्रामीण और कसुम्पटी की महिलाओं ने लिया हिस्सा Summer express/शिमला, संजू -: करवाचौथ के अवसर पर राजधानी शिमला में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और पहाड़ी संस्कृति के रंगों के साथ त्योहार मनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष केशव चौहान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिमला शहर, शिमला ग्रामीण और...

SIR और मतदाता सूची को लेकर अर्चना गुप्ता का कांग्रेस पर निशाना, 5 नवंबर को करनाल आएंगे अमित शाह

Summer experience,अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला पहुंचीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटने के पीछे मृत मतदाता, दूसरे स्थानों पर जा चुके लोग, दोहरी प्रविष्टियां और सत्यापन के दौरान नहीं मिल पाने वाले मतदाताओं जैसे...

कांग्रेस की बौखलाहट के कारण जनता को किया जा रहा भ्रमित : रणबीर गंगवा

Summer express, अंकुर कपूर, चंडीगढ़। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि वह वरिष्ठ नेता हैं और उनका सम्मान करते हैं, लेकिन जिस तरह...

चुराह की तीन पंचायतें नशे के लिहाज से अति संवेदनशील, जागरूकता कमेटियों का गठन

चम्बा, मंजूर पठान -: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन पंचायतों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें लेसवीं, भराड़ा और टिकरीगढ़ पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया...

भाजपा प्रदेश में करेगी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा -कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला

Summer express/शिमला/संजू -:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बिंदल ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाकर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.