Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, एक हफ्ते में 11,530 चालान

 गुरुग्राम। गुरुग्राम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बीते एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई की है। ‘चालान नहीं सलाम मिलेगा’ अभियान के तहत यातायात पुलिस ने 26 जनवरी से 1 फरवरी के बीच कुल 11,530 वाहनों के चालान काटे और 1 करोड़ 50 लाख 63 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला। यह अभियान पिछले आठ महीनों से लगातार चलाया जा रहा है।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य सड़क अनुशासन को मजबूत करना और दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना है। पुलिस के अनुसार, इस अवधि में मैदानी स्तर पर 11,456 चालान किए गए, जबकि कैमरों की मदद से 74 चालान जारी किए गए।

सबसे अधिक चालान गलत दिशा में वाहन चलाने (रॉन्ग साइड ड्राइविंग) के 1,650 मामलों में किए गए। इसके अलावा रॉन्ग पार्किंग के 1,218, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने के 877, पिलियन राइडर बिना हेलमेट के 768 और चालक बिना हेलमेट के 697 चालान काटे गए।

इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने (ड्रंक एंड ड्राइव) के 313, रोड मार्किंग उल्लंघन के 719, खतरनाक यू-टर्न के 281, गलत लेन बदलने के 405, ट्रिपल राइडिंग के 140, ओवरस्पीडिंग के 83 और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल के 72 मामलों में भी कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस ने बताया कि एनएच-48, द्वारका एक्सप्रेसवे और मुंबई एक्सप्रेसवे पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। एनएचएआई के हाई-टेक कैमरों और ड्रोन तकनीक की मदद से ओवरस्पीडिंग और लेन अनुशासन तोड़ने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और सभी के लिए सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.