Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पत्नी की हत्या समझकर जेल गया पति, 6 साल बाद पत्नी मिली जिंदा

फरीदाबाद। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी की हत्या के आरोप में पति ने करीब छह साल तक जेल में सजा काटी, लेकिन बाद में महिला जीवित मिली। इस खुलासे के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया और अदालत ने हत्या की जगह हत्या के प्रयास की धाराओं में आरोपी को दोषी ठहराया।

मामले में आरोपी मुकेश उर्फ मनोज को अदालत ने छह साल की सजा सुनाई। हालांकि, वह पहले ही छह साल से अधिक समय जेल में काट चुका था, इसलिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ज्योति लांबा की अदालत ने सजा को अंडरगोन मानते हुए 13 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर उसकी रिहाई के आदेश दिए।

नई दिल्ली निवासी मलखान ने सराय ख्वाजा थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी बेटी सुधा की शादी वर्ष 2005 में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के गांव जनौली किशनपुर निवासी मुकेश से की थी। दंपती के छह बच्चे हैं। शादी के बाद दोनों फरीदाबाद आकर मजदूरी करने लगे।

13 दिसंबर 2019 को सुधा और मुकेश रोज की तरह काम पर गए थे, लेकिन शाम को मुकेश अकेला घर लौट आया। बच्चों के पूछने पर उसने बताया कि सुधा मायके गई है। अगले दिन मायके में फोन करने पर पता चला कि सुधा वहां नहीं पहुंची थी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस जांच के दौरान मुकेश को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। उसने सुधा को काम के बहाने गुरुग्राम नहर के किनारे ले जाकर उस्तरे से गला रेत दिया और चुन्नी से गला घोंट दिया। महिला को मृत समझकर वह फरार हो गया।

मुकेश की निशानदेही पर पुलिस ने उस्तरा और खून से सना गमछा बरामद किया, लेकिन सुधा का शव नहीं मिला। नहर में भी तलाश की गई, मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद मुकेश को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया।

करीब छह साल बाद विक्रमचंद नामक व्यक्ति थाने पहुंचा और बताया कि उसे नहर किनारे एक महिला गंभीर हालत में मिली थी, जिसे उसने अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जांच की तो महिला की पहचान सुधा के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने केस से हत्या की धारा हटाकर हत्या के प्रयास की धारा जोड़ दी। फोरेंसिक जांच में उस्तरे और गमछे पर मिला खून सुधा के खून से मेल खा गया, जिससे आरोपी के खिलाफ सबूत मजबूत हो गए। अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए सजा सुनाई और जुर्माना लगाकर रिहा करने का आदेश दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.