Facebook-f Youtube X-twitter

SIR विवाद पर सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं ममता बनर्जी, खुद बहस की मांग

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं। इस अहम मामले की सुनवाई से पहले उन्होंने अदालत में व्यक्तिगत रूप से बहस करने की अनुमति मांगते हुए एक अंतरिम आवेदन भी दाखिल किया है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने वकीलों के साथ सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम नंबर-1 में मौजूद रहीं। अदालत प्रशासन की ओर से उनके नाम पर मंगलवार को ही प्रवेश पास जारी कर दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस मामले की सुनवाई प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली की पीठ करेगी।

बताया गया है कि ममता बनर्जी के अलावा इस मुद्दे पर मोस्तारी बानू, तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन और डोला सेन द्वारा भी याचिकाएं दाखिल की गई हैं। इन याचिकाओं में निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के लिए किए जा रहे SIR को चुनौती दी गई है।

याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया से बड़ी संख्या में मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता है और इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की पारदर्शिता व निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

अब सुप्रीम कोर्ट की पीठ इस मामले में सभी पक्षों की दलीलें सुनकर आगे की कार्रवाई और दिशा-निर्देश तय करेगी। इस सुनवाई को पश्चिम बंगाल की राजनीति और आगामी चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

नूरपुर नगर निकाय चुनाव:आचार संहिता लागू, निगरानी के लिए विशेष टीम तैनात

Summer express /कांगड़ा, संजीव -:नगर परिषद नूरपुर में चुनावी माहौल के बीच राज्य चुनाव आयोग की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। प्रशासन ने निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरू...
Summer Express - पीएम को आतंकवादी कहने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत

पीएम को आतंकवादी कहने पर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ धर्मशाला थाने में शिकायत

Summer express / राहुल चावला , धर्मशाला-: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहे जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। हिमाचल भाजपा के मीडिया सह-प्रभारी एडवोकेट विश्व चक्षु ने वीरवार को धर्मशाला पुलिस थाने में खडग़े के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। विश्वचक्षु ने शिकायत में कहा...
Summer Express - शिमला में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप

शिमला में भाजपा की महिला जन आक्रोश पदयात्रा, कांग्रेस पर महिला विरोधी होने के आरोप

Summer express/शिमला,23 अप्रैल – हिमाचल प्रदेश की राजधानी में महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने महिला जन आक्रोश पदयात्रा का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कांग्रेस पर तीखे हमले बोले और उसे महिलाओं के...
Summer Express - नगर निकाय चुनाव 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, 80% मतदान का लक्ष्य तय

नगर निकाय चुनाव 2026: बिलासपुर में तैयारियां तेज, 80% मतदान का लक्ष्य तय

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:नगर निकाय चुनाव 2026 की घोषणा के साथ ही जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय बिलासपुर का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना केंद्र और अन्य चुनावी व्यवस्थाओं...
Summer Express - चैत्र मेलों से एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की आय में बढ़ोतरी,16 लाख का राजस्व अर्जित

चैत्र मेलों से एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन की आय में बढ़ोतरी,16 लाख का राजस्व अर्जित

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हिमाचल पथ परिवहन निगम के हमीरपुर डिवीजन ने हाल ही में संपन्न चैत्र मास मेलों के दौरान उल्लेखनीय आय दर्ज की है। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में आयोजित इन मेलों के दौरान निगम ने कुल 16 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया। यह आयोजन 14 मार्च से 13 अप्रैल तक चला,...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.