Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऑस्ट्रेलिया के बाद यूरोप में भी सोशल मीडिया पर सख्ती बढ़ी

ऑस्ट्रेलिया  | ऑस्ट्रेलिया के बाद अब यूरोप के कई देश भी बच्चों को सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए कड़े कदम उठाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में स्पेन और ग्रीस ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर 2025 में 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तक पहुंच पर रोक लगाने का फैसला लागू किया था। इसके बाद अब यूरोप में भी इसी तरह के नियम लागू करने की चर्चा तेज हो गई है।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने कहा कि सोशल मीडिया पर बढ़ती अश्लीलता, हिंसक वीडियो और अन्य हानिकारक कंटेंट बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। सरकार का मानना है कि 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इन प्लेटफॉर्म्स से दूर रखना जरूरी हो गया है।

वहीं ग्रीस भी 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध लागू करने की घोषणा कर सकता है। दोनों देशों की यह पहल ऐसे समय सामने आई है, जब दुनिया भर में सोशल मीडिया को बच्चों के लिए अत्यधिक लत लगाने वाला और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना जा रहा है।

यूरोप के अन्य देश जैसे ब्रिटेन और फ्रांस भी सोशल मीडिया पर नियंत्रण बढ़ाने के संकेत दे चुके हैं। इस प्रस्ताव को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ के मालिक एलन मस्क ने स्पेन सरकार के फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मस्क ने प्रधानमंत्री सांचेज़ को सोशल मीडिया पर निशाना बनाते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया और सरकार पर तानाशाही रवैये का आरोप लगाया।

हाल के महीनों में AI-जेनरेटेड फर्जी कंटेंट और बिना सहमति के अश्लील तस्वीरें बनाने जैसी घटनाओं ने सोशल मीडिया के खतरे को और उजागर किया है। ऐसे मामलों में नाबालिगों के शामिल होने से सरकारें अब कड़े नियमों की ओर बढ़ रही हैं। अब यह मुद्दा बच्चों की सुरक्षा और डिजिटल स्वतंत्रता के बीच एक बड़ी बहस का रूप ले चुका

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली रेलवे स्टेशन को 11 करोड़ रुपये से मिला नया स्वरूप

गुरशरण सिंह। मोहालीसाहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।स्टेशन...

विकसित भारत के लिए पंजाब और हरियाणा का विकास जरूरी : मोदी

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे व सुशासन को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का तेज़ी से विकास होगा।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य,...

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम ने की रवाना

समर न्यूज। जींद/चंडीगढ़/जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे के दौरान रेलवे, शहरी विकास, स्वास्थ्य, सड़क व आधारभूत ढांचे से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह...

सेब बागवानों को राहत: एमआईएस के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ जारी, डिजिटल पोर्टल से होगी खरीद प्रक्रिया आसान

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत लंबित भुगतान जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान एमआईएस के अंतर्गत खरीदे...

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा:  वेन्यू कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer expressm अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना-दोहला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.