Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वक्फ बोर्ड में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, रेंट कलेक्टर-चपरासी गिरफ्तार

चंडीगढ़ | पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय के रेंट कलेक्टर और एक संविदा चपरासी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद यासीन (रेंट कलेक्टर) और मोहम्मद तालीम (चपरासी) के रूप में हुई है।

विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता के अनुसार यह कार्रवाई शहीद भगत सिंह नगर जिले के बलाचौर निवासी एक किसान की शिकायत पर की गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने पंजाब वक्फ बोर्ड से तहसील बलाचौर के गांव भद्दी में स्थित 10 कनाल जमीन वर्ष 2018 से 2021 तक के लिए लीज पर ली थी।

लीज अवधि समाप्त होने के बाद जब किसान ने जमीन की लीज नवीनीकरण (रिन्यूअल) के लिए पंजाब वक्फ बोर्ड कार्यालय गढ़शंकर में संपर्क किया, तो आरोपी रेंट कलेक्टर मोहम्मद यासीन ने फाइल तैयार करने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता के विरोध करने पर यह राशि घटाकर 20 हजार रुपये कर दी गई।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी ने मौके पर 2 हजार रुपये ले लिए और बाकी 18 हजार रुपये बाद में देने के लिए कहा। किसान ने इस बातचीत की रिकॉर्डिंग भी कर ली, जिसे विजिलेंस को सौंपा गया।

शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो शहीद भगत सिंह नगर की टीम ने जाल बिछाया। इसके तहत दोनों आरोपियों को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 18 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

इस मामले में विजिलेंस ब्यूरो पुलिस थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.