Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएचसी सदवां में डॉक्टर व फार्मासिस्ट अधिकारी के पद रिक्त, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

Nurpur, Sanjeev-:.नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सदवां में डॉक्टर और फार्मासिस्ट अधिकारी के पद लंबे समय से रिक्त पड़े हैं, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। स्टाफ की कमी के कारण ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच व उपचार के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिविल अस्पताल नूरपुर के बाद पीएचसी सदवां आसपास की कई पंचायतों के लिए एक प्रमुख और सुविधाजनक स्वास्थ्य केंद्र है, लेकिन डॉक्टर व फार्मासिस्ट अधिकारी की अनुपस्थिति में मरीजों को कई बार निराश होकर लौटना पड़ता है। इसको लेकर क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग और सरकार से जल्द रिक्त पद भरने की मांग की है।इस संबंध में बीएमओ नूरपुर डॉ. दिलवर सिंह से बातचीत की गई। उन्होंने बताया कि पीएचसी सदवां में तैनात डॉक्टर का पीजी में चयन हो गया है और वे करीब 20–25 दिन पहले मेडिकल कॉलेज जॉइन कर चुके हैं। वहीं फार्मासिस्ट अधिकारी का प्रमोशन होने के चलते उनका तबादला हो गया, जिससे दोनों पद रिक्त हो गए हैं।

बीएमओ ने बताया कि फिलहाल व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिदिन दो फार्मासिस्टों की तैनाती की गई है और एक डॉक्टर की ड्यूटी लगाने के भी आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नेशनल हेल्थ प्रोग्राम के तहत मरीजों की जांच नियमित रूप से की जा रही है और पीएचसी में कार्य सुचारू रूप से जारी है।

ओपीडी को लेकर फैल रही अफवाहों पर उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिदिन 70–80 नहीं, बल्कि औसतन 25–30 मरीज ही ओपीडी में आ रहे हैं। गर्भवती महिलाओं की जांच कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) द्वारा पहले से ही की जा रही है, जो गांव-गांव जाकर नियमित सेवाएं दे रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को सिविल अस्पताल नूरपुर रेफर किया जाता है।बीएमओ डॉ. दिलवर सिंह ने आश्वासन दिया कि रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय उच्च अधिकारियों को पहले ही अवगत करवा दिया गया है और बहुत जल्द पीएचसी सदवां में नए डॉक्टर की तैनाती कर दी जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला से पांवटा साहिब के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, यात्रियों को राहत

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला से हिमाचल प्रदेश के ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल पांवटा साहिब के लिए पहली बार सीधी बस सेवा शुरू की गई है। नई बस सेवा शुरू होने से पांवटा साहिब के साथ नाहन और हिमाचल व उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों को...

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.