Facebook-f Youtube X-twitter

फुसगढ़ गांव में ताबड़तोड़ गोलियां, विदेश में रह रहे युवक का घर टारगेट

करनाल  |करनाल जिले के फुसगढ़ गांव में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अज्ञात बदमाशों ने एक ब्यूटी पार्लर और उससे सटे मकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव के लोग नींद से जाग गए और पूरा इलाका दहशत में आ गया। बदमाशों ने करीब चार से पांच राउंड फायर किए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन गांव में भय का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाश पहले ब्यूटी पार्लर के सामने रुके और बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने मकान की दीवारों की ओर भी गोलियां चलाईं। घटना के समय घर में महिलाएं मौजूद थीं, जो गोलियों की आवाज सुनकर घबरा गईं और काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकल सकीं।

जिस मकान को निशाना बनाया गया, वह बलकार लाठर का बताया जा रहा है, जो करीब तीन साल पहले डंकी रूट के जरिए अमेरिका गया था। जानकारी के अनुसार विदेश जाने में उसने 40 से 50 लाख रुपये खर्च किए थे और फिलहाल वहां ड्राइवर का काम कर रहा है। घटना के वक्त घर में उसकी मां राजपती और पत्नी सीमा मौजूद थीं। मकान के निचले हिस्से में ब्यूटी पार्लर किराये पर चल रहा है।

परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि बलकार या उसके परिवार की किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं है और अब तक किसी तरह की फिरौती की मांग भी सामने नहीं आई है। ऐसे में इस अचानक हुई फायरिंग ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ईरान संकट पर ईरानी युवक की आत्महत्या, वीडियो में अपील

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के बीच एक ईरानी नागरिक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था, जिसमें उसने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान की मौजूदा सत्ता के साथ किसी...

लतीफपुरा में अवैध कब्जे हटाने पहुंचा प्रशासन, इलाके में तनाव

जालंधर। जालंधर के लतीफपुरा इलाके में मंगलवार सुबह उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब नगर निगम और जिला प्रशासन की टीमें अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचीं। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था...

सर्दियों में दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहतर, सरकार ने दिए आंकड़े

नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोमवार को लोकसभा में बताया कि 2025-26 की सर्दियों (अक्टूबर से जनवरी) के दौरान दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में केवल 10 दिन रही, जबकि 2016-17 में यह आंकड़ा 31 दिन था। उन्होंने यह जानकारी कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी।...

हरियाणा-एनसीआर में 17 फरवरी से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड

हिसार। फरवरी के मध्य एक बार फिर मौसम करवट लेने को तैयार है। 9 फरवरी को सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से फिलहाल आसमान में आंशिक बादल छाए हुए हैं, लेकिन मैदानी इलाकों में बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे। इस सिस्टम के चलते मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव बना हुआ है और...

RDG बंद होना हिमाचल की अर्थव्यवस्था पर सीधा प्रहार, राजनीति नहीं सामूहिक समाधान जरूरी : राजेश धर्माणी

शिमला, संजू-:केंद्र सरकार के बजट के बाद हिमाचल प्रदेश की आर्थिक सेहत को लेकर चिंताएं और गहरी हो गई हैं। आरडीजी (RDG) व्यवस्था के बंद होने से प्रदेश पर आर्थिक दबाव बढ़ गया है, वहीं इस मुद्दे पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। आरोप-प्रत्यारोप के इस दौर के बीच प्रदेश सरकार अब समाधान...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.