Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में मानसून से पहले बड़ी राहत, 90 करोड़ की ड्रेन से रुकेगा जलभराव

गुरुग्राम  | गुरुग्राम में हर साल मानसून के दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे और नए गुरुग्राम के कई सेक्टरों में जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले लेती है। खासकर अरावली की पहाड़ियों से तेज बहाव के साथ आने वाला बरसाती पानी वाटिका चौक, एसपीआर रोड और आसपास के रिहायशी सेक्टरों को डुबो देता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMDA) द्वारा 5.5 किलोमीटर लंबी नई ड्रेन का निर्माण कराया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार इस ड्रेन का करीब 68 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और इसे 30 जून तक पूरी तरह तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि आगामी मानसून में शहरवासियों को राहत मिल सके। यह ड्रेन वाटिका चौक से शुरू होकर एसपीआर रोड के साथ-साथ दिल्ली-जयपुर हाईवे तक जाएगी और इसे बादशाहपुर ड्रेन (लेग-3) से जोड़ा जाएगा।

बताया जा रहा है कि इस परियोजना पर लगभग 90 करोड़ रुपये की लागत आ रही है। ड्रेन के चालू होने के बाद अरावली क्षेत्र से आने वाला बरसाती पानी नियंत्रित तरीके से मास्टर ड्रेनेज सिस्टम में पहुंच सकेगा। इससे हाईवे के नरसिंहपुर इलाके में पानी का दबाव कम होगा और ओवरफ्लो जैसी स्थिति से बचा जा सकेगा।

पिछले मानसून में गुरुग्राम में 159 स्थानों पर जलभराव दर्ज किया गया था। इनमें से 100 से ज्यादा इलाके निचले क्षेत्र होने के कारण ज्यादा प्रभावित हुए। विशेषज्ञों का मानना है कि शहर में जलभराव का मुख्य कारण अधूरा ड्रेनेज नेटवर्क, मास्टर ड्रेन की कम क्षमता और समय पर सफाई न होना है।

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर जलभराव के कारण अक्सर हीरो होंडा चौक से खेड़कीदौला टोल तक करीब 10 किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है और कई बार ट्रैफिक घंटों तक ठप रहता है। उम्मीद है कि नई ड्रेन के निर्माण से इस बार मानसून में गुरुग्राम को बड़ी राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.