Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क हादसे की चपेट में, ड्राइवरों पर रेसिंग का शक

गुरदासपुर |  दीनानगर–बहरामपुर रोड पर दीनानगर के एक नामी निजी स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित रहे, लेकिन दीवार से टकराने के बाद बच्चों में डर और अफरा-तफरी फैल गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि घने कोहरे के बावजूद दो स्कूल बसों के ड्राइवर आपस में रेसिंग कर रहे थे, जिससे यह हादसा हुआ। बच्चों की सुरक्षा को जोखिम में डालने की इस घटना ने अभिभावकों में गहरी नाराजगी और चिंता पैदा कर दी है। स्कूल प्रशासन ने फिलहाल कैमरे के सामने कोई टिप्पणी देने से परहेज किया है।

जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत कौर ने बताया कि जैसे ही यह मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने संबंधित निजी स्कूल के प्रबंधन से बातचीत की। स्कूल ने दावा किया कि बस की असंतुलन की वजह सामने से आ रही कार से टक्कर से बचने का प्रयास था।

परंतु सीसीटीवी फुटेज जांच में इस दावे को सही ठहराया नहीं जा सका। जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा कि इस घटना की पूरी जांच करवाई जाएगी। यदि जांच में ड्राइवर या स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पाई जाती है, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

घुमारवीं में भाजपा का धरना 14वें दिन भी जारी,अनुराग ठाकुर ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-:एफआईआर विवाद को लेकर घुमारवीं में भाजपा की ओर से शुरू किया गया क्रमिक धरना और अनशन 14वें दिन भी जारी रहा। देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अनशन पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते...

कुरुक्षेत्र में ACB की बड़ी कार्रवाई: 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार

माइनिंग वाहनों से वसूली का आरोप, 5 लाख की रिश्वत लेते CID इंस्पेक्टर गिरफ्तार Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल -:हरियाणा स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (SV & ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए CID में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार को कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।...

पेपर लीक से SIR तक… कुमारी शैलजा ने केंद्र पर साधा निशाना, युवाओं के मुद्दों पर उठाए सवाल

Summer express/सिरसा, विजय कुमार -:लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा छात्रों और युवाओं से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद अब सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भी केंद्र सरकार को घेरा है। सिरसा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में शैलजा ने पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, मतदाता सूची और UPI से...

पंजाब में पगड़ी पहनने पर उठे सवालों का कंवरपाल गुर्जर ने दिया जवाब, बोले- पगड़ी सम्मान का प्रतीक

Summer express/यमुनानगर, परवेज़ खान-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब में पगड़ी पहनकर चुनाव प्रचार करने को लेकर उठ रहे सियासी सवालों के बीच पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने विपक्ष पर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के पगड़ी पहनने का बचाव करते हुए कहा कि पगड़ी सम्मान और गौरव का प्रतीक है। ऐसे...

रामपुर के मशनू में बगीचे में घुसा भालू, 64 वर्षीय बुजुर्ग पर किया हमला

Summer express/शिमला-: शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में भालू के हमले की एक और घटना सामने आई है। मशनू पंचायत के एक गांव में रविवार सुबह बगीचे में काम कर रहे 64 वर्षीय व्यक्ति पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग के सिर, चेहरे और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.