Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में 26 गांवों में खुलेंगे नए आयुष औषधालय, स्वास्थ्य मंत्री ने दी जानकारी

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में आयुष स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि पांच जिलों में कुल 26 नए राजकीय आयुष औषधालय खोलने की मंजूरी दे दी गई है। ये सभी औषधालय ग्रामीण इलाकों में स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को पारंपरिक और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष औषधालय भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को सुरक्षित, सस्ता और सुलभ बनाकर एक स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण में मदद करते हैं। राज्य सरकार लगातार यह सुनिश्चित कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर ऊँचा हो और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार और दवाइयां मिलें।

उन्होंने बताया कि इन नए औषधालयों का निर्माण ऐसे गांवों में किया जाएगा जहाँ आयुष सेवाओं की आवश्यकता अधिक है। इसके तहत प्रदेश के पांच जिलों के कुल 26 गांवों में ये औषधालय खोले जाएंगे। मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार आयुष पद्धति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में न केवल औषधालय खोले जा रहे हैं बल्कि कुरुक्षेत्र में आयुष विश्वविद्यालय भी स्थापित किया जा रहा है, जिससे शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में मजबूती आएगी।

आरती सिंह राव ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में आयुष सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना है, ताकि लोग आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक उपचार विकल्पों का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.