Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में रोडवेज कर्मियों की मनमानी, छात्रों को स्टैंड की बजाय टोल प्लाजा पर उतारा

करनाल। हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की लापरवाही और मनमानी का एक और मामला सामने आया है। आईटीआई की दो छात्राओं के साथ अभद्रता के बाद अब इसी महीने रोडवेज कर्मियों द्वारा यात्रियों के साथ दूसरी बार दुर्व्यवहार का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक रोडवेज बस चालक और परिचालक पर विद्यार्थियों को तय स्थान पर न उतारने और जबरन कई किलोमीटर आगे ले जाने के आरोप लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो में दिख रहा है कि हरियाणा रोडवेज बस चालक विद्यार्थियों को घरौंडा बस स्टैंड पर उतारने के बजाय बस को आगे ले जाता है। जब विद्यार्थियों ने इसका विरोध किया और बस रोकने की मांग की, तो बस कंडक्टर कथित तौर पर उन्हें धमकाते हुए कहता है कि “जाओ करवा दो सस्पेंड।”

वीडियो में आगे दिखाया गया है कि चालक और परिचालक ने विद्यार्थियों को पानीपत के टोल प्लाजा पर उतार दिया और बस को बिना रुके आगे बढ़ा लिया। विद्यार्थियों का आरोप है कि उन्हें सुनसान स्थान पर उतारकर रोडवेज कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

घटना के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। यात्रियों और स्थानीय लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि रोडवेज जैसी सरकारी परिवहन सेवा में इस प्रकार की लापरवाही यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन सकती है।

जब इस मामले में घरौंडा बस स्टैंड इंचार्ज रविशंकर धीमान से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि अभी तक विद्यार्थियों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि जैसे ही शिकायत प्राप्त होगी, संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की जांच भी कराई जाएगी।

वायरल वीडियो में बस पर जम्मू से दिल्ली जाने का बोर्ड लगा हुआ दिखाई दे रहा है। अब प्रशासन और रोडवेज विभाग की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि घटना किस रूट की बस में हुई और दोषी कौन है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.