Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आपसी रंजिश में भिड़ गए दो गुट, एक को घोंप दिया चाकू,क्रॉस एफआईआर दर्ज

Mandi, Dharamveer-:आपसी रंजिश के चलते दो गुटों में भिडंत हो गई। इस भिडंत में एक युवक को चाकू घोंप दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को जोनल हास्पिटल मंडी में प्राथमिक उपचार के बाद एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह मामला आपसी रंजिश के साथ-साथ प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ भी बताया जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार मंडी शहर के साथ लगते रानी की बाईं में एक मेकेनिक की दुकान पर बुधवार को दो गुटों में भिडंत हो गई। बताया जा रहा है कि इन दोनों गुटों की पहले से आपसी रंजिश चल रही थी। इसमें प्रेम प्रसंग होने की बातें भी सामने आ रही हैं। पहले इनकी ऑनलाइन चैट पर बातचीत हुई और वहीं से बहसबाजी शुरू होकर आमने-सामने की भिडंत तक जा पहुंची। दोनों गुट जब एक मेकेनिक की दुकान पर आमने-सामने हुए तो फिर एक युवक को चाकू घोंप दिया गया। घायल युवक कोटली क्षेत्र के बरयारा का रहने वाला बताया जा रहा है। इस युवक को अस्पताल में उपचार के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह चाकू से हमला होने की बात कह रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट व हमले के आरोप को लेकर पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई गई है जिस आधार पर पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज कर ली है। घायल पक्ष की शिकायत के आधार पर दूसरे पक्ष के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष की शिकायत पर घायल पक्ष के खिलाफ दुकान में आकर झगड़ा व अन्य आरोपों को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल पर जाकर भी जांच पड़ताल कर रही है और सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मामले में सभी पहुलओं को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार जांच पड़ताल जारी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.