Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में लूट की वारदात, स्वीट शॉप मालिक पर हमला कर नकदी छीनी

लुधियाना। महानगर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर के हल्का सेंट्रल इलाके में हथियारबंद लुटेरों ने जोहर स्वीट शॉप के मालिक पर तेजधार हथियारों से हमला कर नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है और कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, प्राचीन गऊशाला रोड स्थित जोहर स्वीट शॉप के मालिक सुबह करीब 6 बजे अपने काम के लिए सर्कुलर रोड की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक सवार युवकों ने बोन ब्रेड के पास उन्हें घेर लिया और नकदी की मांग की। जब दुकानदार ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के बाद लुटेरे दुकानदार से 7 हजार रुपये की नकदी छीनकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही डिवीजन नंबर 3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष देखने को मिला। लोगों का कहना है कि व्यस्त इलाके में सुबह के समय इस

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...

AI और सैटेलाइट तकनीक से हिमाचल के जंगल होंगे सुरक्षित, आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती चुनौतियों के बीच राज्य सरकार ने जंगलों की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), सैटेलाइट मैपिंग और रीयल-टाइम मॉनिटरिंग के माध्यम से अब जंगलों की निगरानी की जाएगी, जिससे वनाग्नि...

चिंतपूर्णी मंदिर की सुगम दर्शन व्यवस्था पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

Summer express/चिंतपूर्णी ,विकास-:चिंतपूर्णी मंदिर में संचालित सुगम दर्शन प्रणाली को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। पूर्व विधायक बलबीर सिंह चौधरी ने इस व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए प्रदेश सरकार और मंदिर प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।पत्रकारों से बातचीत के दौरान चौधरी ने कहा...

एटीएस-जीपीएस व्यवस्था के विरोध में टैक्सी चालकों का प्रदर्शन, मांगें पूरी न होने पर बॉर्डरों पर चक्का जाम की चेतावनी

Summer express/धर्मशाला,राहुल-: जिला कांगड़ा की विभिन्न टैक्सी यूनियनों ने सोमवार को धर्मशाला में एटीएस (ATS) और जीपीएस व्यवस्था के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। करीब 35 टैक्सी यूनियनों से जुड़े चालक और वाहन मालिक इस प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.